उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की धर्मपत्नी प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री पंचतत्व में विलीन, बेटी आस्था ने दी मुखाग्नि

Edited By Vijay, Updated: 10 Feb, 2024 05:56 PM

professor simmi agnihotri merges into panchtattva

प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री को शनिवार को हरोली क्षेत्र के गौंदपुर जयचंद के मोक्षधाम में सैकड़ों लोगों ने अश्रुपूर्ण विदाई दी। बता दें कि सांस लेने में दिक्कत आने के बाद शुक्रवार को डिप्टी चीफ मिनिस्टर मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री...

ऊना/हरोली (सुरेंद्र/दत्ता): प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री को शनिवार को हरोली क्षेत्र के गौंदपुर जयचंद के मोक्षधाम में सैकड़ों लोगों ने अश्रुपूर्ण विदाई दी। बता दें कि सांस लेने में दिक्कत आने के बाद शुक्रवार को डिप्टी चीफ मिनिस्टर मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री को पहले ऊना और फिर चंडीगढ़ शिफ्ट किया गया लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। देर रात्रि करीब 1 बजे उनकी पार्थिव देह को गांव गौंदपुर जयचंद लाया गया था। प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।
PunjabKesari

मुकेश अग्निहोत्री के साथ सीएम सुक्खू ने दिया अर्थी को कंधा
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिवंगत सिम्मी अग्निहोत्री की अर्थी को डिप्टी चीफ मिनिस्टर मुकेश अग्निहोत्री व बेटी आस्था अग्निहोत्री के साथ कंधा दिया। अग्निहोत्री की बेटी डाॅ. आस्था अग्निहोत्री ने अपनी मां को मुखाग्नि दी। इससे पहले मुख्यमंत्री सहित कैबिनेट के अन्य सहयोगी मंत्रियों ने सिम्मी अग्निहोत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री सुक्खू हैलीकाॅप्टर के जरिए करीब 1 बजे हरोली के दुलैहड़ पहुंचे। उन्होंने मुकेश अग्निहोत्री, उनकी बेटी आस्था अग्निहोत्री, भाई राकेश अग्निहोत्री सहित शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी। सीएम सहित प्रदेश के कई विधायक व मंत्री प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की अंतिम यात्रा में शामिल हुए।
PunjabKesari
बता दें कि प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री के अकस्मात निधन का शुक्रवार देर रात्रि हुए निधन की ज्यों ही खबर लोगों को पता लगी त्यों ही गौंदपुर जयचंद स्थित उनके घर शोक जताने आने वाले लोगों का तांता लग गया। उनके निवास स्थान आस्थाकुंज में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे और इस अकस्मात निधन पर दुख प्रकट किया। ज्यों ही दोपहर के समय सिम्मी अग्निहोत्री को अनंत यात्रा पर ले जाया जाने लगा त्यों ही चीखोपुकार से माहौल गमगीन हो गया।
PunjabKesari

सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पित एक उच्च शिक्षित महिला थी सिम्मी : सीएम
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय क्षति को सहन करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि सिम्मी अग्निहोत्री के आकस्मिक निधन से परिवार में भारी शोक है तथा उनकी कमी हमेशा रहेगी। उन्होंने कहा कि मैं प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री से विश्वविद्यालय काल से परिचित था, वह सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पित एक उच्च शिक्षित महिला थीं। मुकेश अग्निहोत्री तथा उनकी पुत्री को इस दुख से उबरने के लिए एक-दूसरे का साथ देना होगा। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। इस दुखद घड़ी में हम शोकाकुल परिवार के लिए प्रार्थना करते हैं।
PunjabKesari

ये रहे अंतिम यात्रा में मौजूद
प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की अंतिम यात्रा में विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, कृषि मंत्री चन्द्र कुमार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डाॅ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, ग्रामीण विकास तथा पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, लोक निर्माण तथा शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह, नगर एवं ग्राम नियोजन तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, आयुष मंत्री यादविन्द्र गोमा, विधायकगण, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, राजनेता तथा अन्य गण्यमान्य उपस्थित थे।

भाजपा नेताओं ने शोक प्रकट किया
प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री के निधन पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रभारी अविनाश राय खन्ना, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, सह प्रभारी संजय टंडन, प्रभारी श्रीकांत शर्मा, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर, डाॅक्टर सिकंदर कुमार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप व सतपाल सत्ती ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री एवं उनकी पुत्री आस्था को भगवान संबल प्रदान करें।

माता रानी की भक्त थीं प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री
गौरतलब है कि स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री माता रानी की भक्त थीं और हर वर्ष माता रानी का जागरण करवाती थीं। इस बार भी उनके द्वारा 12 फरवरी को जागरण करवाया जाना था, जिसकी तैयारियों में वह पिछले कुछ दिनों से डटी हुईं थीं। उनकी बेटी डाॅ. आस्था अग्निहोत्री कुछ समय से विदेश में थीं। माता रानी के जागरण के लिए वह भी अपने घर पहुंची हुईं थीं। प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री ने 2-3 दिन पहले ही अपने सोशल मीडिया अकॉऊंट से माता रानी के जागरण का निमंत्रण लोगों को भेजा था। उनके आकस्मिक निधन से हर कोई स्तभ है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!