Edited By kirti, Updated: 28 Nov, 2019 10:22 AM
हिमाचल प्रदेश में एक निजी होटल के मैनेजर पर कुछ अज्ञात युवकों ने तेजधार हथियार से हमला कर फरार हो गए। जिसके बाद घायल को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। मामला...
सोलन : हिमाचल प्रदेश में एक निजी होटल के मैनेजर पर कुछ अज्ञात युवकों ने तेजधार हथियार से हमला कर फरार हो गए। जिसके बाद घायल को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। मामला सोलन जिले में गत रात का है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार जब एक निजी होटल का मैनेजर स्टीफन अपने घर जा रहा था कि कोटलानाला के समीप कारगिल शहीद पार्क के पास कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उस पर तेज हथियार से हमला कर दिया जिससे मैनेजर घायल हो गया। मामले की पुष्टि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ शिवकुमार शर्मा ने की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।