दो महीने से लापता नाबालिग को नहीं ढूंढ सकी पुलिस, अब कर रही यह दावा

Edited By Ekta, Updated: 17 Oct, 2018 04:44 PM

police unable to find missing minor for two month

पिछली 23 अगस्त से लापता नाबालिग लड़की को अभी तक बल्ह थाना पुलिस ढूंढ नहीं पाई है। लापता लड़की के परिजन बुधवार को एसपी मंडी गुरदेव चंद शर्मा से मिले और बेटी के तलाशी अभियान में तेजी लाने की गुहार लगाई। बता दें कि लापता नाबालिग लड़की बरोट की रहने वाली...

मंडी (नीरज): पिछली 23 अगस्त से लापता नाबालिग लड़की को अभी तक बल्ह थाना पुलिस ढूंढ नहीं पाई है। लापता लड़की के परिजन बुधवार को एसपी मंडी गुरदेव चंद शर्मा से मिले और बेटी के तलाशी अभियान में तेजी लाने की गुहार लगाई। बता दें कि लापता नाबालिग लड़की बरोट की रहने वाली है और बल्हघाटी के नेरचौक में एक नीजि कॉलेज से फार्मेसी की पढ़ाई कर रही थी। लड़की के पिता ने अंदेशा जताया कि उसकी बेटी को पास के ही गांव का एक नाबालिग लड़का अपने साथ भगा ले गया है। हालांकि यह नाबालिग लड़का भी तभी से ही लातपा बताया जा रहा है।
PunjabKesari

उसके पिता ने बीती 25 अगस्त को बल्ह थाना में इस बावत एफआईआर भी दर्ज करवाई, लेकिन दो महीने बीत जाने के बाद भी बल्ह थाना पुलिस इस नाबालिग को ढूंढ नहीं पाई। लड़की के पिता का आरोप है कि पुलिस इस मामले में ढील बरत रही है और कोई संजीदगी नहीं दिखा रही है। इन्होंने एसपी मंडी से गुहार लगाई है कि लापता लड़की को जल्द से जल्द ढूंढा जाए। लड़की के पिता ने बताया कि वह दलित परिवार से संबंध रखते हैं और नाबालिग लड़का स्वर्ण जाति से। ऐसे में उन्हें इस बात को लेकर अंदेशा है कि लड़के वालों ने लड़की को कहीं छुपाकर रख दिया है।

एसपी मंडी गुरदेव चंद शर्मा ने बताया कि लड़का और लड़की दोनों ही नाबालिग हैं और इस बारे में बल्ह थाना में एफआईआर दर्ज है। उन्होंने बताया कि टीमें दोनों की तलाश में गई थी लेकिन अभी तक इनका पता नहीं चल सका है। दोनों के मोबाइल स्वीच ऑफ है। उन्होंने बताया कि अब इलेक्ट्रानिक सर्विलांस का सहारा लेकर इन्हें ढूंढने का प्रयास किया जाएगा और जल्द ही इन्हें ढूंढ लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!