जब चालान काटने पर लड़की को आया गुस्सा, पुलिस कर्मी को सिखाया कानून

Edited By Vijay, Updated: 15 Jul, 2019 09:48 PM

police personnel and girl

हमीरपुर के गांधी चौक पर एक लड़की ने पुलिस कर्मी को ही कानून का पाठ पढ़ा डाला। हुआ यूं कि लड़की अपनी मां को स्कूटी पर बिठाकर अस्पताल की तरफ जा रही थी। हालांकि लड़की ने हैल्मेट पहना था लेकिन पीछे बैठी उसकी मां ने हैल्मेट नहीं पहना था।

हमीरपुर (राजीव): हमीरपुर के गांधी चौक पर एक लड़की ने पुलिस कर्मी को ही कानून का पाठ पढ़ा डाला। हुआ यूं कि लड़की अपनी मां को स्कूटी पर बिठाकर अस्पताल की तरफ जा रही थी। हालांकि लड़की ने हैल्मेट पहना था लेकिन पीछे बैठी उसकी मां ने हैल्मेट नहीं पहना था। इसी दौरान गांधी चौक पर पुलिस विभाग द्वारा वन-वे का उल्लंघन करने वालों के चालान काटने के लिए तैनात किए गए एक ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने जैसे ही उक्त लड़की को स्कूटी पर जाते देखा तो उसे रोक लिया और उसका चालान काटने लग पड़ा।

पुलिस कर्मी बोला-दोपहिया वाहन पर बैठे 2 लोगों को हैल्मेट पहनना जरूरी

यह देखकर स्कूटी चला रही लड़की पुलिस कर्मी से तीखे सवाल-जवाब करने लग पड़ी। लड़की ने पुलिस कर्मी से पूछा कि चालान किस बात का काट रहे हैं तो पुलिस कर्मी ने बताया कि पीछे बैठी आपकी मां ने हैल्मेट नहीं पहना है और हमीरपुर में एक जुलाई से दोपहिया वाहन पर बैठने वाले 2 लोगों को हैल्मेट पहनना जरूरी कर दिया गया है। फिर क्या था लड़की ने गांधी चौक पर 4-5 दोपहिया वाहनों पर पीछे बैठी सवारियों को बिना हैल्मेट के देखा तो पुलिस कर्मी को उनका भी चालान काटने को कहा।

लड़की बोली-पहले बाइक पर पीछे बैठे पुलिस वाले का करो चालान

यही नहीं, लड़की ने एक पुलिस कर्मी को भी बाइक पर पीछे बिना हैल्मेट के बैठे देखा और मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस कर्मी को उसका भी चालान काटने को कहा। इस पर पुलिस कर्मी ने वायरलैस पर आगे कॉल किया और उक्त पुलिस कर्मी को रोकने की बात कही लेकिन लड़की का गुस्सा शांत नहीं हुआ। उसने पुलिस कर्मी को कानून का पाठ पढ़ाया और कहा कि कानून सबके लिए बराबर होता है और कोई भी कानून लागू करने से पहले उसकी जानकारी लोगों को होना जरूरी है।

कानून लागू करने से पहले लोगों को जागरूक करे प्रशासन

वहीं मौके पर उपस्थित लोगों ने लड़की की बहादुरी की तारीफ की तथा पुलिस प्रशासन से मांग की है कि कोई भी कानून लागू करने से पहले लोगों को जागरूक किया जाए। उधर, डी.एस.पी. हमीरपुर हितेष लखनपाल का कहना है कि उक्त मामले की जानकारी नहीं है अगर पुलिस कर्मी ने लड़की के साथ अभद्र व्यवहार किया है या फिर पुलिस कर्मी का चालान नहीं किया है तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!