Edited By Vijay, Updated: 05 May, 2021 03:48 PM
पतलीकूहल थाना के अंतर्गत पुलिस टीम ने एक व्यक्ति काे बिना लाइसैंस की बंदूक के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस काे बीते मंगलवार को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने अपने घर पर बिना लाइसैंस की बंदूक रखी हुई है। उक्त व्यक्ति झगड़ालू किस्म का है...
नग्गर ( आचार्य): पतलीकूहल थाना के अंतर्गत पुलिस टीम ने एक व्यक्ति काे बिना लाइसैंस की बंदूक के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस काे बीते मंगलवार को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने अपने घर पर बिना लाइसैंस की बंदूक रखी हुई है। उक्त व्यक्ति झगड़ालू किस्म का है और अपना आपा खो सकता है। उसने 2 मई को शराब पीकर लोगों से झगड़ा भी किया था, जिससे यह कोई भी घटना को अंजाम दे सकता है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान देवी राम (38) पुत्र टेक राम निवासी फोजल के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि आरोपी को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।