हिमाचल पथ परिवहन निगम के पेंशनर्स ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा

Edited By prashant sharma, Updated: 07 Oct, 2021 01:44 PM

pensioners of hrtc opened a front against the government

हिमाचल पथ परिवहन निगम में सालों तक सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए पेंशनर ने प्रदेश सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई शुरू करने का मन बना लिया है। आज जिला मुख्यालय के एक निजी होटल में हुई हिमाचल पथ परिवहन निगम सेवानिवृत्त

ऊना (अमित शर्मा) : हिमाचल पथ परिवहन निगम में सालों तक सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए पेंशनर ने प्रदेश सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई शुरू करने का मन बना लिया है। आज जिला मुख्यालय के एक निजी होटल में हुई हिमाचल पथ परिवहन निगम सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की प्रदेश स्तरीय बैठक में सरकार के साथ आर पार की लड़ाई का ऐलान किया गया। प्रदेशाध्यक्ष सत्य प्रकाश अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान पेंशनर्स के वित्तीय लाभ ना दिए जाने को लेकर कड़ा रुख अख्तियार किया गया। इतना ही नहीं पेंशनर ने अपनी मांगे नहीं माने जाने की सूरत में प्रदेश भर में हो रहे उपचुनाव में भी प्रदेश सरकार की खिलाफत का बिगुल फूंक दिया है। बुजुर्गा अवस्था में उन्होंने सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन की चेतावनी देते हुए कहा किन निगम प्रबंधन के पास वैसे तो बजट की कोई कमी नहीं है लेकिन जब कर्मचारियों और पेंशनरों के वित्तीय अधिकारों की बात आती है तो निगम प्रबंधन अपने दिवालियापन का ऐलान करते हुए इस जिम्मेदारी से बचने का प्रयास करता नजर आता है। 

हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण संगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक वीरवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष सत्य प्रकाश ने की, जबकि प्रदेश भर के कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में जहां ऊना की नई कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। वहीं अपनी मांगों को लेकर रोष जताते हुए प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। बैठक में निर्णय लिया गया मांगों को लेकर उपचुनाव होने वाले लोकसभा व विस क्षेत्र में अपनी आवाज को बुलंद करते हुए प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदेश परिवहन निगम सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण संगठन के प्रदेशाध्यक्ष सत्य प्रकाश ने बताया कि कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर पिछले काफी समय से संर्घषरत्त है, लेकिन मांगों को लेकर अनदेखा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर तीन बार विरोध प्रदर्शन किए गए, लेकिन सरकार टस से मस नहीं हुए। उन्होंने कहा कि हमारी प्रदेश सरकार से मांग है कि  कर्मचारी जैसे ही सेवानिवृत होता है, उसके तुरंत बाद पेंशन सुनिशिचित करें। इसके अलावा वित्तिय देनदानी भी सरकार चरणबद्ध ढंग से चुक्ति करें। उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर बैठक के दौरान रणनीति बनाई गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उपचुनाव का दौर चल रहा है। सरकार लोगों के बीच है। हम पूरे प्रदेश की जनता को कर्मचारियों के साथ हो रहे उत्पीडन के बारे बताएंगे। इसको लेकर मंडी, फतेहपुर, अर्की व जुब्बल कोटखाई भी प्रदर्शन किए जाएंगे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!