जमीनी विवाद को लेकर खूनी झड़प, 4 घायल, एक पी.जी.आई. रैफर (Video)

Edited By Kuldeep, Updated: 27 Jul, 2019 06:45 PM

गिरिपार क्षेत्र की बालीकोटी पंचायत के कसेणु गांव में जमीनी विवाद में एक गुट ने दूसरे गुट पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में एक महिला सहित 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पांवटा साहिब, (रोबिन): गिरिपार क्षेत्र की बालीकोटी पंचायत के कसेणु गांव में जमीनी विवाद में एक गुट ने दूसरे गुट पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में एक महिला सहित 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया, जहां पर गंभीरावस्था में चारों को मैडीकल कालेज नाहन के लिए रैफर किया गया है। जानकारी के अनुसार कसेणु गांव का दौलत राम पुत्र जातिराम अपने निर्माणाधीन मकान में काम कर रहा था। इसी दौरान वहां पर उसके गांव का सीता राम आधा दर्जन लोगों के साथ हाथों में डंडे लेकर आया तथा उस पर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें दौलत राम, उसका भाई बलवीर सिंह पुत्र जातिराम, रमेश कुमार पुत्र चैतू राम व ठमो देवी पत्नी दौलत राम गंभीर रूप से घायल हो गए।

PunjabKesari

दोनों गुटों में काफी समय से विवाद चला हुआ है

दौलत राम को गंभीर स्थिति में पी.जी.आई. चंडीगढ़ के लिए रैफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि  निर्माणाधीन मकान की जमीन को लेकर दोनों गुटों में काफी समय से विवाद चला हुआ है। इस मामले में पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ  मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डी.एस.पी. सोमदत्त ने बताया कि जमीनी विवाद में 2 गुटों में खूनी झड़प हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!