कांग्रेस में अनदेखी के चलते लिया त्याग पत्र का निर्णय : प्रकाश चौधरी

Edited By Vijay, Updated: 16 Feb, 2024 11:06 PM

parkash chaudhary

पूर्व मंत्री एवं मंडी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश चौधरी ने कहा कि सरकार और कांग्रेस पार्टी में उनकी अनदेखी हो रही है, जिसके चलते उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाऊंट में त्याग पत्र देने की बात कही है।

नेरचौक/मंडी (हरीश): पूर्व मंत्री एवं मंडी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश चौधरी ने कहा कि सरकार और कांग्रेस पार्टी में उनकी अनदेखी हो रही है, जिसके चलते उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाऊंट में त्याग पत्र देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि बल्ह के एक नेता, जिनको मुख्यमंत्री द्वारा मान-सम्मान प्रदान करते हुए एपीएमसी मंडी का अध्यक्ष बनाया गया है, की ओछी राजनीति के कारण ही उन्हें यह कदम उठाना पड़ा है। उन्होंने ये भी आरोप लगाए कि बल्ह विधानसभा से एक महिला नेत्री से मिलकर अपने को बड़ा लीडर कहने वाले यह नेता बल्ह विधानसभा के समर्पित कार्यकर्त्ताओं के कामों में रोडा अटका रहे हैं, जिसका सीधा लाभ भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान भी उक्त नेता ने उनके खिलाफ काम किया, जिस कारण उन्हें थोड़े से मतों से हार का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि हालांकि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू उनके किसी भी काम को नहीं रोक रहे हैं लेकिन यह नेता कांग्रेस में भितरघात कर भाजपाइयों को लाभ पहुंचा रहा है। 

बल्ह विधानसभा में कांग्रेस का अपना वर्चस्व
प्रकाश चौधरी ने कहा कि बल्ह विधानसभा में कांग्रेस का अपना वर्चस्व है, हर कार्यकर्त्ता तन-मन-धन से पार्टी से जुड़ा है लेकिन कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद अगर कार्यकर्ताओं के काम नहीं होंगे तो उन्हें मजबूरन यह कदम उठाना पड़ा। उन्होंने कहा कि रविवार को बल्ह विधानसभा में सभी कार्यकर्ताओं की एक बैठक होगी, जिसमें त्याग पत्र को लेकर चर्चा की जाएगी और उसके बाद सामूहिक रूप से जो भी निर्णय होगा, वह लिया जाएगा। विश्वसनीय सूत्रों से यह भी ज्ञात हुआ है कि प्रकाश चौधरी को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चर्चा के लिए बुलाया है। वहीं शुक्रवार सुबह उनके निवास स्थान पर कई समर्थक उनसे मिलने भी पहुंचे। 

अब कार्यकर्ता सहन नहीं करेंगे अनदेखी 
जिला मंडी कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अजय ठाकुर और बल्ह कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर ने भी कहा कि जिला अध्यक्ष द्वारा लिए गए इस निर्णय को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा के लिए रविवार को डडौर में बैठक की जाएगी, जिसमें बल्ह विधानसभा के सभी कांग्रेस कार्यकर्त्ता शामिल होंगे और आपसी विचार-विमर्श के बाद  सामूहिक रूप से निर्णय लिया जाएगा। पार्टी में इस तरह की अनदेखी अब बल्ह के कार्यकर्ता सहन नहीं करेंगे। 

मैंने किसी भी कार्य में नहीं दिया दखल : गुलेरिया
एपीएमसी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया ने कहा कि मंडी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष द्वारा उन पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। वे कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता हैं और जो जिम्मेदारी मुख्यमंत्री द्वारा उन्हें सौंपी गई है, उसे वे बखूबी निभा रहे हैं। उनके किसी भी कार्य में उन्होंने दखल नहीं दिया है तथा हर विभाग में उनके अधिकारी काम कर रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के कार्य भी सुगमता से हो रहे हैं। शायद उन्हें मुझसे कोई व्यक्तिगत दुर्भावना है, जिसके चलते वे उन पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!