पांवटा साहिब में दहशत: तेंदुए ने 5 मवेशियों को बनाया शिकार

Edited By Jyoti M, Updated: 13 Nov, 2025 03:26 PM

panic in paonta sahib leopard kills 5 cattle

उपमंडल की छछेती पंचायत के सारा काईला गांव में तेंदुए से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ताजा घटनाक्रम में गांव के अमर सिंह की 3 बकरियों और 2 बकरों को तेंदुए ने मार डाला है। यह मवेशी घर के नजदीक बने बाड़े में बंधे हुए थे। लोगों का कहना है कि पिछले...

पांवटा साहिब, (कपिल) : उपमंडल की छछेती पंचायत के सारा काईला गांव में तेंदुए से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ताजा घटनाक्रम में गांव के अमर सिंह की 3 बकरियों और 2 बकरों को तेंदुए ने मार डाला है। यह मवेशी घर के नजदीक बने बाड़े में बंधे हुए थे। लोगों का कहना है कि पिछले कुछ समय से क्षेत्र में तेंदुआ और अन्य वन्यजीवों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। इससे न केवल पशुओं बल्कि ग्रामीणों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई है।

ग्रामीणों ने प्रशासन और सरकार से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और तेंदुए को पकड़ने के लिए विशेष टीम गठित करने की अपील की है। वन विभाग के आर.ओ. सुरेंद्र ने बताया कि अब तक घटना की कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। जैसे ही विभाग को औपचारिक सूचना मिलेगी, नियमानुसार जांच कर पीड़ित को मुआवजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!