हिमाचल में शीतलहर का प्रकोप जारी, कई क्षेत्रों में तापमान शून्य से नीचे बरकरार

Edited By Vijay, Updated: 29 Dec, 2019 09:39 PM

outbreak of cold wave in himachal

हिमाचल प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप जारी है, जिसके चलते प्रदेश के कई क्षेत्रों में तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है। आगामी दिनों में भी प्रदेश के लोगों को ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। वहीं 31 दिसम्बर से मौसम एक बार फिर करवट बदलेगा और प्रदेश के...

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप जारी है, जिसके चलते प्रदेश के कई क्षेत्रों में तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है। आगामी दिनों में भी प्रदेश के लोगों को ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। वहीं 31 दिसम्बर से मौसम एक बार फिर करवट बदलेगा और प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 4 जनवरी तक मौसम खराब बना रहेगा। प्रदेश में शीतलहर के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

कोहरे और धुंध ने लोगों की परेशानी बढ़ाई

मनाली और सुंदरनगर सहित 6 शहरों का तापमान शनिवार की रात माइनस में दर्ज किया गया। सोलन और ऊना तो राजधानी शिमला से भी ज्यादा ठंडे हो गए हैं। बीते 4 दिनों से सोलन का पारा माइनस में चल रहा है। मैदानी इलाकों हमीरपुर, मंडी, बिलासपुर, ऊना और कांगड़ा जिलों में कोहरे और धुंध ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। इन क्षेत्रों में धुंध का असर दोपहर तक देखा जा रहा है। कबायली इलाकों लाहौल-स्पीति, पांगी और किन्नौर में न्यूनतम तापमान के शून्य से काफी नीचे पहुंच जाने से प्राकृतिक जलस्रोत बर्फ  में तबदील हो चुके हैं। मौसम विभाग ने पर्वतीय इलाकों में 31 दिसम्बर से 4 जनवरी तक बर्फ बारी का अनुमान व्यक्त किया है।

कहां कितना रहा तापमान

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार लाहौल-स्पीति का केलांग बीती रात सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान -11 डिग्री सैल्सियस रिकॉर्ड किया गया। विख्यात पर्यटन स्थल मनाली राज्य में दूसरा सबसे ठंडा क्षेत्र रहा और वहां पारा -2.6 डिग्री मापा गया। इसके अलावा किन्नौर के कल्पा में पारा -1.6 डिग्री, सुंदरनगर में -1 डिग्री, सोलन व भुंतर में -0.5 डिग्री सैल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वहीं अन्य शहरों का तापमान जमावबिदू के आसपास दर्ज किया गया। ऊना में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री, चम्बा में 0.7 डिग्री, कुफ री में 1.2 डिग्री, धर्मशाला में 2.2 डिग्री, मंडी, शिमला और कांगड़ा में 2.8 डिग्री, बिलासपुर में 3 डिग्री और डल्हौजी में 4 डिग्री सैल्सियस रहा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!