नशे के खिलाफ पुलिस सख्त, नष्ट किए 2,500 अफीम के पौधे

Edited By kirti, Updated: 01 Jun, 2019 10:15 AM

opium

जिला कुल्लू के कई इलाकों में अफीम की खेती लहलहा रही है। लगघाटी में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अफीम के 2,500 पौधों को नष्ट किया। पुलिस ने 2 लोगों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला भी दर्ज किया है। पुलिस ने लगघाटी में दल-बल सहित दबिश दी। पुलिस...

कुल्लू : जिला कुल्लू के कई इलाकों में अफीम की खेती लहलहा रही है। लगघाटी में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अफीम के 2,500 पौधों को नष्ट किया। पुलिस ने 2 लोगों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला भी दर्ज किया है। पुलिस ने लगघाटी में दल-बल सहित दबिश दी। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई लगघाटी के ढाढग गांव में हुई। वहां पर पुलिस ने अफीम की खेती पाई। इस पर टीकम राम पुत्र राम चंद व जय राम पुत्र भगत राम के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। एस.पी. शालिनी अग्निहोत्री ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अन्य इलाकों में भी नशे की खेती पर पुलिस नजर रखे हुए है। आम लोगों से भी उन्होंने अपील की है कि नशे की खेती के संदर्भ में पुलिस को सूचित करें ताकि इस खेती को नष्ट किया जा सके।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!