Edited By Vijay, Updated: 18 Aug, 2022 05:13 PM
कुमारहट्टी में दही हांडी मटकी फोड़ प्रतियोगिता के विजेता को इस बार 31000 रुपए का ईनाम मिलेगा। कुमारहट्टी के कृष्ण सखा मंडल द्वारा जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर शुक्रवार को दही हांडी मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
कुमारहट्टी (नवीन): कुमारहट्टी में दही हांडी मटकी फोड़ प्रतियोगिता के विजेता को इस बार 31000 रुपए का ईनाम मिलेगा। कुमारहट्टी के कृष्ण सखा मंडल द्वारा जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर शुक्रवार को दही हांडी मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। कृष्ण सखा मंडल कुमारहट्टी के रजत सूद, वरुण व भानु अग्रवाल ने बताया कि कुमारहट्टी के वीरभद्र का पलैक्स में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है, जिसमें शुक्रवार को खेल प्रतियोगिता व भंडारे का आयोजन होगा, वहीं शाम को झांकियां निकाली जाएंगी।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here