अब विद्युत बोर्ड कर्मचारियों का भविष्य सेफ नहीं, जानिए क्या है वजह?

Edited By Punjab Kesari, Updated: 16 Jan, 2018 01:26 PM

now the future of the board of power is not safe

विद्युत बोर्ड में कुछ इंजीनियर बोर्ड के खजाने को दोनों हाथों से खूब लूट रहे हैं तथा दूसरी तरफ तकनीकी कर्मचारियों को कोई भी विशेष सुविधा नहीं दी जाती। ये आरोप चिड़गांव में तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष मोहन ठाकुर ने लगाए। चिडग़ांव के संदासू में...

चिड़गांव : विद्युत बोर्ड में कुछ इंजीनियर बोर्ड के खजाने को दोनों हाथों से खूब लूट रहे हैं तथा दूसरी तरफ तकनीकी कर्मचारियों को कोई भी विशेष सुविधा नहीं दी जाती। ये आरोप चिड़गांव में तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष मोहन ठाकुर ने लगाए। चिडग़ांव के संदासू में तकनीकी कर्मचारी संघ आंध्रा विद्युत गृह मंडल चिडग़ांव इकाई की त्रैवार्षिक बैठक प्रदेशाध्यक्ष मोहन ठाकुर की अध्यक्षता में हुई, जिसमें राष्ट्रीय कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री विपन डोगरा विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक में चमन लाल शर्मा ने आंध्रा विद्युत ग्रह मंडल के कर्मचारियों की समस्याओं को प्रदेशाध्यक्ष के सामने रखा। प्रदेशाध्यक्ष मोहन ठाकुर ने तकनीकी कर्मचारियों की समस्याओं की उचित ठहराते हुए इन्हें शीघ्र हल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि पूर्व सरकार की लापरवाही का फायदा उठाते हुए 42 भ्रष्ट इंजीनियरों ने बोर्ड के खजाने को पूरी तरह लूटा।

बोर्ड कर्मचारियों का भविष्य सेफ नहीं
तकनीकी कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिलकर सबूतों के साथ इन 42 भ्रष्ट इंजीनियरों की पोल खोलेगा तथा इनकी गिरफ्तारी की मांग करेगा। उन्होंने कहा कि अब बोर्ड का नेतृत्व एक ईमानदार इंजीनियर के पास है तथा तकनीकी कर्मचारी संघ अन्य भ्रष्ट इंजीनियरों को बोर्ड से बाहर करने की मांग करता है क्योंकि इनकी वजह से बोर्ड कर्मचारियों का भविष्य सेफ नहीं है। मोहन ठाकुर ने बताया कि मार्च के प्रथम सप्ताह तकनीकी कर्मचारी संघ का महासम्मेलन शिमला में होगा, जिसमें मुख्यातिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश तकनीकी कर्मचारी संघ इकाइयों के चुनाव 31 जनवरी से पहले पूरे होंगे। बैठक में जुब्बल इकाई अध्यक्ष राजेंद्र, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र, केंद्रीय कार्यकारिणी के पूर्ण चंद, उत्तम चंद व चिडग़ांव कार्यकारिणी के अन्यों सदस्यों ने भाग लिया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!