कांग्रेस और भाजपा में अब टिकट की रस्साकशी तेज, हाईकमान के हाथ में दोनों तरफ फैसला

Edited By Ekta, Updated: 12 Mar, 2019 10:33 AM

now in congress and bjp ticket tug fast

लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही 2 प्रमुख राजनीतिक दलों कांग्रेस और भाजपा में टिकट प्राप्ति के लिए रस्साकशी शुरू हो गई है। भाजपा टिकट के लिए करीब डेढ़ दर्जन नेता दावेदारी जता रहे हैं जबकि कांग्रेस टिकट के लिए 39 नेताओं की तरफ से आवेदन मिले हैं। दोनों...

शिमला (कुलदीप): लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही 2 प्रमुख राजनीतिक दलों कांग्रेस और भाजपा में टिकट प्राप्ति के लिए रस्साकशी शुरू हो गई है। भाजपा टिकट के लिए करीब डेढ़ दर्जन नेता दावेदारी जता रहे हैं जबकि कांग्रेस टिकट के लिए 39 नेताओं की तरफ से आवेदन मिले हैं। दोनों राजनीतिक दलों की तरफ से चुनाव समिति बैठक के बाद अंतिम निर्णय पार्टी हाईकमान को लेना है। इसके लिए दोनों दलों की तरफ से अपने स्तर पर सर्वेक्षण भी करवाया जा रहा है। चुनावी घोषणा के बीच भाजपा कोर कमेटी सोलन जिला के बद्दी में मंथन कर रही है। इसमें आगामी लोकसभा चुनाव और प्रत्याशी चयन प्रक्रिया को जल्द अंतिम रूप देने जैसे मसलों पर चर्चा हो रही है। इसी तरह कांग्रेस की तरफ से शिमला में ब्लॉक ऑब्जर्वर और सचिवों की बैठक बुलाई गई है। इसमें आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी तथा पार्टी आलाकमान की तरफ से मिले निर्देशों के अनुसार रणनीति बनेगी।

भाजपा में टिकट के दावेदार

शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद वीरेंद्र कश्यप को टिकट न मिलने पर एच.एन. कश्यप के अलावा विधायक सुरेश कश्यप का नाम भी सामने आया है तथा महिला प्रत्याशी के तौर पर शिमला की मेयर कुसुम सदरेट भी टिकट पाने के लिए प्रयास कर रही हैं। कांगड़ा से सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार के चुनाव न लडऩे की स्थिति में उनके स्थान पर रविंद्र रवि, त्रिलोक कपूर, राजीव भारद्वाज, कृपाल परमार और इंदु गोस्वामी के नाम चर्चा में हैं। हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर का ही नाम चर्चा में है। हालांकि पूर्व सांसद सुरेश चंदेल भी टिकट दिए जाने की मांग कर रहे हैं। मंडी से सांसद रामस्वरूप को टिकट न दिए जाने की स्थिति में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की पसंद के उम्मीदवार को टिकट दिया जा सकता है। यहां से रामस्वरूप शर्मा के अलावा ब्रिगेडियर खुशहाल ठाकुर, महेश्वर सिंह, अजय राणा, प्रवीण शर्मा और आश्रय शर्मा के नाम चर्चा में हैं।

कांग्रेस में इनकी दावेदारी

कांग्रेस पार्टी की तरफ से 39 उम्मीदवारों ने टिकट की मांग की है। शिमला संसदीय क्षेत्र से 15 दावेदारों में विधायक कर्नल धनीराम शांडिल के अलावा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर, पूर्व विधायक सोहन लाल, सुरेंद्र गर्ग, अमित नंदा, गुरदयाल सिंह पंवर, बुध राम आजाद, देवेंद्र सिंह भाटिया, सत्या गाजटा, डा. अश्विनी कुमार, ओम प्रकाश कटारिया, विनोद कुमार सुल्तानपुरी, मेघराज धारटा, सोहन लाल व आत्मा राम शामिल हैं। कांगड़ा से पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, चंद्र कुमार, पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया, कर्ण सिंह पठानिया, राजेश शर्मा, जगदीश सिपहिया और विशाल चमयाल ने आवेदन किया है। हमीरपुर से पूर्व विधायक अनीता वर्मा और बंबर ठाकुर के अलावा अभिषेक राणा, कैप्टन अमरीक सिंह, सुभाष चंद, गणेश दत्त भरवाल, कर्नल विधि चंद लोगवाल, विकास कश्यप, कृष्ण कुमार, कर्नल धमेंद्र सिंह पटियाल व सुनील शर्मा शामिल हैं। मंडी से बुद्धि सिंह ठाकुर, विद्या नेगी, आदित्य विक्रम सिंह, दीपक शर्मा, केशव नायक व संदीप गुलेरिया ने आवेदन किया है।





 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!