कोटी पुल पर 1.114 किलोग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

Edited By Kaku Chauhan, Updated: 03 Dec, 2020 05:00 PM

now 1 114 grams of charas recovered from youth on koti bridge

चरस की एक बड़ी खेप पुलिस के हाथ लगी है। कोटी पुल के पास नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम ने एक युवक से 1.114 किलोग्राम चरस बरामद की है। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है। मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। जिला...

चम्बा (काकू चौहान): चरस की एक बड़ी खेप पुलिस के हाथ लगी है। कोटी पुल के पास नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम ने एक युवक से 1.114 किलोग्राम चरस बरामद की है। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है। मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। जिला चम्बा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाया गया है। इस अभियान के तहत बुधवार को जिला चम्बा पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई ने कोटी पुल पर नाकाबंदी की हुई थी। 

इस दौरान संजीव कुमार (24) पुत्र टेक चन्द निवासी गांव चटोगा लसूई तहसील चुराह जिला चम्बा की तलाशी ली गई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से कुल 1.114 किलो ग्राम चरस बरामद हुई। इसके बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना सदर चम्बा में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।  एस.पी. अरूल कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है व अगामी अन्वेषण जारी है ।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!