कांग्रेस डूबते जहाज के सिवाय कुछ नहीं: भाजपा

Edited By kirti, Updated: 12 Nov, 2018 01:53 PM

nothing except the congress drowning bjp

सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के एकदिवसीय विधानसभा क्षेत्र गगरेट के दौरे को भाजपा मंडल गगरेट ने सफल करार दिया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि महेंद्र सिंह ठाकुर के इस दौरे से कई विकास योजनाओं को रफ्तार मिली है और जिस प्रकार महेंद्र...

गगरेट : सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के एकदिवसीय विधानसभा क्षेत्र गगरेट के दौरे को भाजपा मंडल गगरेट ने सफल करार दिया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि महेंद्र सिंह ठाकुर के इस दौरे से कई विकास योजनाओं को रफ्तार मिली है और जिस प्रकार महेंद्र सिंह ठाकुर की जनसभा में जनसैलाब उमड़ा, वह इस बात का प्रमाण है कि विधायक राजेश ठाकुर जन आकांक्षाओं पर खरा उतरते हुए विकास की गाड़ी सही रास्ते पर ले जा रहे हैं।

यहां जारी संयुक्त प्रैस विज्ञप्ति में भाजपा मंडलाध्यक्ष राममूर्ति शर्मा, महामंत्री संदेश डोगरा, नरेश जसवाल, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य डा. श्याम वर्मा, जिला सचिव मंजीत पटियाल, पंचायत समिति गगरेट की चेयरपर्सन सुमन देवी, वाइस चेयरमैन दीप कुमार रिक्की, मीडिया प्रभारी राकेश जसवाल, प्रदीप शर्मा व सतपाल ने कहा कि मात्र 10 माह के कार्यकाल में दौलतपुर चौक में आई.पी.एच. का सब-डिवीजन कार्यालय खुलवाना विधायक राजेश ठाकुर की बड़ी उपलब्धि है।

पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में स्वां नदी व इसकी सहायक खड्डों के तटीकरण की परियोजना के लिए केंद्र सरकार द्वारा भरपूर बजट दिया जा रहा था लेकिन तत्कालीन प्रदेश सरकार की मंशा सही न होने व केंद्रीय जल संसाधन मंत्रालय की गाइडलाइन की अनुपालना न करने के चलते ही यह परियोजना बीच में लटक गई थी। अब विधायक राजेश ठाकुर व सांसद अनुराग ठाकुर के प्रयासों से ही इस परियोजना का कार्य दोबारा शुरू हो पाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेता बेशक इस दौरे को लेकर कोई भी बेतुकी बयानबाजी करें लेकिन जिस प्रकार कांग्रेसी कार्यकर्ता विधायक राजेश ठाकुर की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस को अलविदा कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!