IPH विभाग के 180 कर्मियों को वेतन के लाले, सरकार व कंपनी के खिलाफ आंदोलन का ऐलान

Edited By Vijay, Updated: 04 Jul, 2019 05:59 PM

not get salary to 180 employees of the iph department

सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग कर्मचारी महासंघ संबंधित भारतीय मजबूर संघ के कर्मचारियों ने सरकार व एस.जे.पी.एल. कंपनी के खिलाफ आंदोलन का ऐलान कर दिया है। दरसअल सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग के 180 कर्मियों को पिछले 3 माह से वेतन नहीं मिला है।

शिमला (तिलक राज): सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग कर्मचारी महासंघ संबंधित भारतीय मजबूर संघ के कर्मचारियों ने सरकार व एस.जे.पी.एल. कंपनी के खिलाफ आंदोलन का ऐलान कर दिया है। दरसअल सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग के 180 कर्मियों को पिछले 3 माह से वेतन नहीं मिला है। ये विभाग के नियमित कर्मचारी हं जो शिमला में पीलिया फैलने के बाद नगर निगम की बनाई कंपनी एस.जे.पी.एल. में भेज दिए गए हैं। यह कंपनी शिमला में पानी व सीवरेज का काम देख रही है। अब उक्त कर्मचारियों को कंपनी वेतन नहीं दे रही है।

सरकार के कोषागार से वेतन की मांग पर अड़े कर्मचारी

ये कर्मचारी पहले की ही भांति प्रदेश सरकार के कोषागार से ही वेतन की मांग पर अड़ गए हैं। इस बाबत संघ मुख्यमंत्री से लेकर सभी उच्च अधिकारियों को अवगत करवा चुका है लेकिन अभी तक कोई हल नही निकला है। एस.जे.पी.एल. कंपनी के एम.डी. धर्मेंद्र गिल पर मनमानी का आरोप लगाते हुए संघ के कार्यालय मंत्री दिनेश शर्मा ने कंपनी में रिटायर व आऊटसोर्स कर्मियों पर पैसा खर्च करने का आरोप लगाया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!