Edited By Updated: 27 Apr, 2017 01:10 AM
उपनगर ढली की सब्जी मंडी के पास बनी पुलिस की गुमटी में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
शिमला: उपनगर ढली की सब्जी मंडी के पास बनी पुलिस की गुमटी में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यह युवक नेपाल का रहना वाला था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना मंगलवार को रात को सामने आई है। पुलिस जब सुबह के समय गुमटी के पास पहुंची तो उसने वहां पर युवक फंदे से झूलता हुआ देखा, ऐसे में पुलिस ने उसी वक्त छानबीन शुरू कर दी। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार 21 वर्षीय भीम सिंह बहादुर नामक युवक ढली में गाडिय़ों की पासिंग का काम करता था। उसके पिता भी ढली में ही रहते थे। युवक ने शॉल से फंदा लगाया था। यह शॉल युवक शायद अपने ही घर से लाया था। गुमटी में एक सरिया लगा हुआ था, जिससे उसने फंदा लगा लिया। पुलिस ने आई.जी.एम.सी. में शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
...भाई मां का ख्याल रखना
पुलिस ने मृतक के पास से सुसाइड नोट भी बरामद किया है जोकि नेपाली भाषा में लिखा हुआ था। पहले तो यह नोट पुलिस को भी समझ नहीं आया, ऐसे में पुलिस ने उसके पिता से ही यह नोट पढ़ाया, जिसमें लिखा गया था कि भाई मां का ध्यान रखना। मैंने अपने आप आत्महत्या की है। इसमें किसी को दोष नहीं देना। मैं दोबारा से इसी घर में जन्म लेकर भी आ सकता हूं। पुलिस का कहना है कि आखिर युवक ने आत्महत्या क्यों की है, इसका अभी सही रूप से पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने सुसाइड नोट को बरामद कर छानबीन शुरू कर दी है।