BJP महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन पहुंचीं साेलन, विशेष बैठक में लिया भाग

Edited By Vijay, Updated: 02 Dec, 2020 04:44 PM

national president vanati srinivasan of bjp mahila morcha

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की विशेष बैठक का आयोजन सोलन के होटल शगुन में किया गया इस बैठक में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन विशेष रूप में उपस्थित रहीं। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका हिमाचल प्रदेश में पहला दौरा है।

सोलन (नरेश पाल): भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की विशेष बैठक का आयोजन सोलन के होटल शगुन में किया गया इस बैठक में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन विशेष रूप में उपस्थित रहीं। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका हिमाचल प्रदेश में पहला दौरा है। बैठक में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रश्मि धर सूद, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, महिला मोर्चा प्रभारी राम सिंह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पुरषोत्तम गुलेरिया, कालका से पूर्व एमएलए लतिका, उषा वाजपाई विशेष रूप में उपस्थित रहे।
PunjabKesari, Meeting Image

बैठक में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा रश्मि धर सूद ने अपना वृत्त राष्ट्रीय अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन के समक्ष रखा। कार्यक्रम में महिला मोर्चा द्वारा कोविड-19 काल में कार्यों की एक पुस्तिका ई-बुक भी लाॅन्च की गई। महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा द्वारा कोविड-19 के मुश्किल समय में किए जा रहे जन सेवा के कार्याें बारे जानकारी दी। भाजपा प्रदेश महामंत्री के त्रिलोक जम्वाल ने संगठनात्मक विषय पर विस्तृत चर्चा की।
PunjabKesari, Meeting Image

वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने बैठक में बताया कि जिस प्रकार से महिला मोर्चा हिमाचल प्रदेश में 1 बूथ 20 महिला पालिका योजना चला रही है वो आने वाले समय में बहुत लाभदायक सिद्ध होने वाली है। कोविड-19 संकट काल के समय महिला मोर्चा ने फेस कवर बनाए और बड़ी तादाद में हिमाचल प्रदेश की जनता में वितरित किए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से महिला मोर्चा समाज में कार्य कर रही है वह बेहतरीन है। उन्होंने बताया कि भाजपा हिमाचल प्रदेश इकाई देशभर में पहली इकाई है जो डिजिटल हो रही है और अब महिला मोर्चा भी डिजिटल होने के मार्ग पर अग्रसर है।
PunjabKesari, BJP Leader Image

उन्होंने बताया कि 2022 में भाजपा मिशन रिपीट करने जा रही है और एक बार फिर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सशक्त सरकार बनेगी और अभी तक जयराम ठाकुर के 3 साल का कार्यकाल उपलब्धि भरा रहा है। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी कोविड-19 महामारी के खिलाफ जागरूकता अभियान शुरू करने जा रही है और आने वाले समय में जिस प्रकार से संगठन एवं सरकार में तालमेल है प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति में सुधार आएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!