नैशनल अवार्ड के लिए हिमाचल से एक शिक्षक चयनित

Edited By Ekta, Updated: 27 Aug, 2018 10:49 AM

national award for a teacher from himachal

नैशनल अवार्ड के लिए इस बार हिमाचल से एक शिक्षक का चयन किया गया है। इस अवार्ड के लिए जिला कांगड़ा के शिक्षक सुनील धीमान का चयन हुआ है। 5 सितम्बर को राष्ट्रपति द्वारा उन्हें सम्मानित किया जाएगा। मानव संसाधन मंत्रालय ने चयनित शिक्षकों की सूची जारी कर...

शिमला (प्रीति): नैशनल अवार्ड के लिए इस बार हिमाचल से एक शिक्षक का चयन किया गया है। इस अवार्ड के लिए जिला कांगड़ा के शिक्षक सुनील धीमान का चयन हुआ है। 5 सितम्बर को राष्ट्रपति द्वारा उन्हें सम्मानित किया जाएगा। मानव संसाधन मंत्रालय ने चयनित शिक्षकों की सूची जारी कर दी है। इसमें 45 शिक्षकों का चयन किया गया है जिनमें हिमाचल से एक शिक्षक है। उल्लेखनीय है कि 16 अगस्त को हिमाचल के 3 शिक्षकों ने दिल्ली में नैशनल अवार्ड के लिए अपनी प्रैजैंटेशन दी थी। इनमें से एक शिक्षक जिला कांगड़ा का था जबकि 2 शिक्षक जिला मंडी के थे। इस बार मानव संसाधन मंत्रालय ने शिक्षकों की प्रैजैंटेशन के बाद पात्र शिक्षकों का चयन अवार्ड के लिए किया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!