मोदी राज में महिला सशक्तिकरण के लिए कई कदम उठाए : अनुराग

Edited By Kuldeep, Updated: 09 Mar, 2019 09:49 PM

nangal jariyalan modi raj women s empowerment many steps anurag

हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार महिला सशक्तिकरण के बारे में सिर्फ बात नहीं करती बल्कि इस दिशा में अनेक कदम उठाए हैं। रक्षा मंत्री व विदेश मंत्री पद को महिलाएं सुशोभित कर रही हैं जो आधी आबादी के लिए गर्व का विषय है।

नंगल जरियाला (दीपक): हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार महिला सशक्तिकरण के बारे में सिर्फ बात नहीं करती बल्कि इस दिशा में अनेक कदम उठाए हैं। रक्षा मंत्री व विदेश मंत्री पद को महिलाएं सुशोभित कर रही हैं जो आधी आबादी के लिए गर्व का विषय है। यह बात अनुराग ठाकुर ने गगरेट विधानसभा क्षेत्र के मवां कोहला में महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष इंदू गोस्वामी ने की।  इससे पहले सांसद अनुराग ठाकुर ने गगरेट विधानसभा क्षेत्र के गुगलैहड़ में सामुदायिक भवन, पी.एम.जी.एस.वाई. के तहत एन.एच.-70 से थपलां तक लगभग 7 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली सड़क का भूमि पूजन किया। सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि पंडाल में उपस्थित महिलाओं के जनसमूह को देख कर ही पता चलता है कि विधायक राजेश ठाकुर किस कदर गगरेट के लोगों के प्रिय हैं। इस अवसर पर उनके साथ खादी बोर्ड के चेयरमैन संजीव कटवाल, हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी राम प्रकाश, भाजपा मंडल अध्यक्ष राममूर्ति शर्मा व गगरेट विधानसभा क्षेत्र के विस्तारक प्रकाश सिंह आदि मौजूद थे।

भाजपा देती है महिलाओं को सम्मान : इंदू गोस्वामी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष इंदु गोस्वामी ने कहा कि देश में भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो महिलाओं को सम्मान देती है। उन्होंने कहा कि आज देश की रक्षा मंत्री एक महिला है इससे बड़ा महिला सशक्तिकरण का उदाहरण देश में हो ही नहीं सकता। भाजपा द्वारा अब महिलाओ को टिकेट आबंटन में भी 33 प्रतिशत आरक्षण ध्यान में रखकर टिकट आबंटन की योजना हाईकमान द्वारा बनाई जा रही है। देश एवं प्रदेश में अनेक महिला नेत्रियों को भाजपा सरकार द्वारा सम्मानित पदों पर भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि देश की महिलाएं एक साथ एक मंच पर आज खड़ी हैं तो इसमें सबसे बड़ा योगदान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है जिन्होंने महिलाओं के उत्थान के लिए एक से बढ़कर एक स्कीमें चलाई हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!