पूर्व सरकार ने छठा वेतन आयोग तो लागू कर दिया पर कर्मचारियों को नहीं दिया लाभ : मुख्यमंत्री

Edited By Kuldeep, Updated: 21 Jan, 2024 10:26 PM

nalagarh 6th pay commission employees benefits no

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व सरकार ने जाते-जाते उनके ऊपर यह बोझ डाल दिया है लेकिन वह हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। हिमाचल को आत्मनिर्भर प्रदेश बनाने की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। वह नालागढ़ के पंजैहरा में विकास कार्यों के...

नालागढ़ (सतविन्द्र): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व सरकार ने जाते-जाते उनके ऊपर यह बोझ डाल दिया है लेकिन वह हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। हिमाचल को आत्मनिर्भर प्रदेश बनाने की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। वह नालागढ़ के पंजैहरा में विकास कार्यों के शिलान्यास व लोकार्पण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने चुनाव से पहले छठे वेतनमान को लागू तो कर दिया लेकिन कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं दिया गया। इस बीच सरकार बदल गई और यह सारा बोझ उनकी सरकार पर आ गया।

लेकिन वह इस बारे में पीछे नहीं हटे हैं और समय आने पर इसे लागू किया जाएगा। प्रदेश में मल्टी टास्क वर्कर के कम मानदेय पर सी.एम. ने कहा कि यह मामला उनके ध्यान में है। मल्टी टास्क वर्करों का प्रतिनिधिमंडल भी उनसे मिला था और सरकार इस बारे में विचार कर रही है और जल्द ही सरकार इस पर निर्णय लेगी। बरसात के दौरान टूटे दभोटा पुल को लेकर उन्होंने कहा कि यह पुल पंजाब सरकार के अधीन है। इससे हिमाचल के लोग ज्यादा प्रभावित हैं। इसलिए इस मामले में पंजाब सरकार के समक्ष उठाया जाएगा।

सी.एम. सुखविंदर सिंह सुक्खू घने कोहरे के चलते बी.बी.एन. में नहीं उतर पाए, जिससे उन्हें चंडीगढ़ उतरना पड़ा। उन्होंने एक ही स्थान पर सभी विकास कार्यों के शिलान्यास व उद्घाटन किए। इस दौरान उनके साथ सी.पी.एस. राम कुमार चौधरी, संजय अवस्थी, विधायक के.एल. ठाकुर, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव हरदीप बावा व जिलाध्यक्ष शिव कुमार समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!