Edited By Vijay, Updated: 22 Mar, 2024 12:11 AM
सोलन जिला के नालागढ़ क्षेत्र की नवांग्राम पंचायत के गुरीवाला गांव के नायक मनी ठाकुर को सेना मैडल (गलैंटरी) से सम्मानित किया गया है। वीरवार को यूपी के प्रयागराज में मनी ठाकुर को लैफ्टिनैंट जनरल एमवी सचित्रा ने उन्हें सेना मैडल से सम्मानित किया।
नालागढ़ (सतविन्द्र): सोलन जिला के नालागढ़ क्षेत्र की नवांग्राम पंचायत के गुरीवाला गांव के नायक मनी ठाकुर को सेना मैडल (गलैंटरी) से सम्मानित किया गया है। वीरवार को यूपी के प्रयागराज में मनी ठाकुर को लैफ्टिनैंट जनरल एमवी सचित्रा ने उन्हें सेना मैडल से सम्मानित किया। मनी ठाकुर ने वर्ष 2021 में जम्मू कश्मीर के सोपियां (कुलगांव) में आंतकवादियों से मुकाबला करते हुए एक खुंखार आतंकवादी को मार गिराया था और दूसरे को घायल किया था। नायक मनी ठाकुर वर्ष 2010 में सेना में भर्ती हुए हैं। पिता गोपाल ठाकुर, भाई पवन कुमार व पुष्पेंद्र कुमार ने उन्हें मैडल मिलने पर खुशी जताई है। पिता गोपाल ठाकुर ने बताया कि उन्हें अपने बेटे की बहादुरी पर नाज है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here