Sirmour: शिव-काली मंदिर चबाहां में विराजमान हुए शिरगुल महाराज

Edited By Kuldeep, Updated: 27 Sep, 2025 03:53 PM

nahan temple shirgul maharaj seated

सेन की सैर पंचायत के चबाहां स्थित प्राचीन शिव-काली माता मंदिर में शनिवार को शिव स्वरूप शिरगुल महाराज जी की मूर्ति स्थापना और पूजा-अर्चना कार्यक्रम का आयोेजन किया गया। इस मौके पर विधायक अजय सोलंकी भी मौजूद रहे।

नाहन (हितेश): सेन की सैर पंचायत के चबाहां स्थित प्राचीन शिव-काली माता मंदिर में शनिवार को शिव स्वरूप शिरगुल महाराज जी की मूर्ति स्थापना और पूजा-अर्चना कार्यक्रम का आयोेजन किया गया। इस मौके पर विधायक अजय सोलंकी भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक स्थल श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखता है। यह वही स्थान है जहां नावनी-जमटा से आने वाली शिरगुल महाराज की पालकी विश्राम करती है। अब शिरगुल महाराज जी की भव्य प्रतिमा स्थापित होने से इस स्थान की धार्मिक महत्ता और भी बढ़ गई है। इस मौके पर मंदिर के मुख्य पुजारी शंभू भारती समेत दूरदराज से संत-महात्मा भी पधारे। पंचायत उपप्रधान सतिन्द्र ठाकुर, ओम प्रकाश, पंडित प्रमोद पंडित व राम कुमार सहित काफी संख्या में श्रद्धालु भी उपस्थित रहे।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!