Sirmour: 8.90 ग्राम स्मैक के सा​थ 32 वर्षीय मुकाबिर खान गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 11 Aug, 2025 04:15 PM

nahan smack person arrested

जिला पुलिस नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में पुलिस थाना माजरा की टीम ने स्मैक सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

नाहन (आशु): जिला पुलिस नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में पुलिस थाना माजरा की टीम ने स्मैक सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना की एक टीम गश्त पर तैनात थी। इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पीपलीवाला क्षेत्र में मुकाबिर खान (32) निवासी गांव भगवानपुर, डाकघर पुरुवाला कांशीपुर, तहसील पांवटा साहिब के कब्जे से 8.90 ग्राम स्मैक बरामद की है। पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!