Sirmour: आईपीएस अधिकारी रमन कुमार मीणा को दी विदाई, अब सीबीआई में देंगे सेवाएं

Edited By Kuldeep, Updated: 07 Feb, 2025 08:38 PM

nahan ips officer farewell

आईपीएस अधिकारी रमन कुमार मीणा अब केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सीबीआई में अपनी सेवाएं देंगे। शुक्रवार को उनको विदाई दी गई। वह अपनी रिलीविंग का इंतजार कर रहे थे।

नाहन (आशु): आईपीएस अधिकारी रमन कुमार मीणा अब केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सीबीआई में अपनी सेवाएं देंगे। शुक्रवार को उनको विदाई दी गई। वह अपनी रिलीविंग का इंतजार कर रहे थे। सरकार की ओर से एसपी सिरमौर के पद पर अब एनएस नेगी को नियुक्ति देने के बाद एसएसपी/डीआईजी मीणा ने जिला सिरमौर से विदाई ली।

उनकी बेहतरीन सेवाओं को देखते हुए लोगों ने उन्हें गाजे-बाजे के साथ कंधों पर बिठा लिया। इसके बाद पुलिस लाइन नाहन में उन्हें पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया, साथ ही उनकी पदोन्नति सहित नई पारी के लिए पुलिस अधिकारियों एएसपी सिरमौर योगेश रोल्टा, डीएसपी रमाकांत ठाकुर व सदर थाना नाहन के एसएचओ बृज लाल मेहता सहित अन्य पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि यहां उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिले में नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम आगे भी जारी रहेगी और सभी लोग इस अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर बेहतर समाज बनाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। ऐसा कभी नहीं हो सकता कि वह कभी इस जिले और यहां के लोगों को भूल पाएंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!