Sirmour: यशवंत विहार में मिट्टी के ढेर में दबे 2 मजदूर

Edited By Kuldeep, Updated: 13 Dec, 2024 06:02 PM

nahan 2 labourers buried

जिला मुख्यालय से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित यशवंत विहार कालोनी के समीप शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

नाहन (हितेश): जिला मुख्यालय से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित यशवंत विहार कालोनी के समीप शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां निर्माणाधीन एक भवन के प्लॉट से मिट्टी निकालते वक्त 2 मजदूर अचानक इसकी चपेट में आ गए और दोनों मिट्टी के ढेर में दब गए। गनीमत ये रही कि साथ में कार्य में जुटे अन्य मजदूरों ने उन्हें समय पर बाहर निकाल लिया। इसके बाद उन्हें मैडीकल कालेज नाहन लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई।

हादसे में घायल हुए बलदेव ने बताया कि उन्हें गुम चोटें आई हैं। उसके साथ पवन भी कार्य में जुटा था। सुबह करीब 1 बजे के आसपास मिट्टी का ढेर पीछे से उन पर आ गिरा। इसको लेकर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करवाई है।

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!