नगर पंचायत करसोग में होंगे 7 वार्ड, वार्डों के परिसीमन का प्रस्ताव निरीक्षण के लिए उपलब्ध

Edited By Rajneesh Himalian, Updated: 30 Oct, 2020 09:14 PM

nagar panchayat karsog will have 7 wards

डी.सी. मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने नगर पंचायत करसोग को वार्डों में बांटने और प्रत्येक वार्ड की सीमाएं निर्धारित करने संबंधी प्रस्ताव का नोटिस जारी किया है।

मंडी (रजनीश) : डी.सी. मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने नगर पंचायत करसोग को वार्डों में बांटने और प्रत्येक वार्ड की सीमाएं निर्धारित करने संबंधी प्रस्ताव का नोटिस जारी किया है। इस प्रस्ताव को आम जनता के निरीक्षण, आपत्ति तथा सुझावों के लिए 5 नवंबर तक डी.सी. कार्यालय और नगर पंचायत करसोग कार्यालय में रखा गया है। इस अवधि में कोई भी निवासी कार्यालय समय के दौरान प्रस्ताव का निरीक्षण कर सकता है एवं अपने सुझाव एवं आपत्तियां उपायुक्त कार्यालय या नगर पंचायत करसोग कार्यालय में सौंप सकता है।
डी.सी. ने कहा कि नगर पंचायत करसोग को वार्डों में बांटने और प्रत्येक वार्ड की सीमाएं निर्धारित करने संबंधी प्रारूप प्रस्ताव को अंतिम रूप देने से पूर्व उपरोक्त अवधि में इसे लेकर प्राप्त सभी सुझावों एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।
वार्ड नं. 1 जगातखाना की सीमा पूर्वोतर में कृष्णा हॉस्पिटल से दक्षिण पूर्व में मेगली पुल तक, मेगली पुल से दक्षिण-पश्चिम में महेंद्र कुमार प्रवक्ता के घर तक, महेंद्र के घर से नौवा सड़क के नीचे उत्तर पश्चिम में टिक्का सिंह के मकान तक और टिक्का सिंह के मकान से नीचे कृष्णा हॉस्पिटल तक होगी।
वार्ड नं. 2 अप्पर न्यारा की सीमा दक्षिण पूर्व कोने में कृष्णा हॉस्पिटल से पूर्वात्तर में नगर पंचायत के साथ डा. रैना के मकान तथा डा. रैना के मकान से उत्तर पश्चिम में आलोकनाथ के मकान तक, आलोक नाथ के मकान से दक्षिण पश्चिम में श्रीमती गौरी देवी के मकान तक, गौरी देवी के मकान से कानूनगो शीश राम के मकान से होकर टिक्का राम के मकान होते हुए कृष्णा हॉस्पिटल से डा. रैना के मकान तक होगी।
वार्ड नं. 3 न्यारा की सीमा पूर्व में छुहरू से लोक निर्माण ऑफिस तक, दक्षिण में लोक निर्माण ऑफिस से पुलिस थाना करसोग तक, पश्चिम में पुलिस थाना करसोग से एलपीजी गोदाम तक तथा उत्तर में एलपीजी गोदाम से न्यारा छुहरू तक होगी।
वार्ड नं. 4 करसोग सदर की सीमा पूर्व में वार्ड नं 2 में स्थित महेंद्र सिंह के घर के विपरीत से धर्मपाल के मकान-दुकान तक, दक्षिण में धर्मपाल के मकान-दुकान से कुशाल चंद के दुकान होते हुए बस स्टैंड करसोग तक, पश्चिम में बस स्टैंड करसोग से वार्ड नं 2 में स्थित महेंद्र सिंह के घर के विपरीत तक तथा उत्तर में कुशाल चंद की दुकान से बस स्टैंड करसोग तक होगी।
वार्ड नं. 5 पुराना बाजार की सीमा पूर्व में हॉस्पिटल सड़क से डीएफओ कार्यालय तक, दक्षिण में डीएफओ कार्यालय से सुरेद्र सिंह के घर तक, पश्चिम में सुरेंद्र सिंह के घर से नरसिंह दत्त के घर तक तथा उत्तर से नर सिंह दत्त के घर से हॉस्पिटल रोड़ तक होगी।
वार्ड नं. 6 करसोग बाजार की सीमा पूर्व में धनालाल के घर से मित्रदेव के मलकियत खसरा नं. 897 के कोने तक, मित्रदेव के खेत से पश्चिम की ओर खुशी राम के मकान और वहां से नीचे अमर सिंह के मकान तक, अमर सिंह के मकान से पश्चिम में देवस्थान तक और वहां से हॉस्पिटल गेट होते हुए लक्ष्मी बूट हाउस तक और वहां से धना लाल के मकान तक होगी।
वहीं, वार्ड नं. 7 बरल की सीमा पूर्व में शीला देवी के घर से मनोज कुमार के घर तक, दक्षिण में मनोज कुमार के घर से चुन्नी लाल के घर तक, वहां से जय राम गुप्ता के घर तथा उत्तर में जय राम गुप्ता  के घर से शीला देवी के घर तक होगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!