Edited By Kaku Chauhan, Updated: 25 Apr, 2021 02:24 PM
जिले के कियाणी क्षेत्र में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दे दी। व्यक्ति की पहचान अनिल कुमार (44) पुत्र कर्म चंद निवासी गांव गतयाणू कियाणी जिला चम्बा के रूप में हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अनिल कुमार बैल्डिंग का काम...
चम्बा (काकू चौहान): जिले के कियाणी क्षेत्र में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दे दी। व्यक्ति की पहचान अनिल कुमार (44) पुत्र कर्म चंद निवासी गांव गतयाणू कियाणी जिला चम्बा के रूप में हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अनिल कुमार बैल्डिंग का काम करता था। उसके दो बच्चे हैं। शनिवार को वह अपनी पत्नी को बच्चों समेत मायके छोडऩे गया था। उन्हें वहां छोडऩे के बाद शाम को घर वापस आ गया। रात को अपने कमरे में गया और म्यूजिक सिस्टम ऑन किया और गाने सुनता रहा। देर रात तक जब म्यूजिक सिस्टम बंद नहीं हुआ तो उसके माता-पिता ने उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया।
जब बार-बार दरवाज खटखटाने पर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो उन्हें शक हो गया। किसी तरह उसके कमरे का दरवाजा खोला। कमरे में जाकर देखा तो उनके पांव तले जमीन खिसक गई। अनिल कुमार को फंदे से लटका हुआ पाया। उसने पंखे से फंदा लगा लिया था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जरूरी साक्ष्य जुटाने के बाद शव को कब्जे में लिया। उसे पोस्टमार्टम के लिए मैडीकल कॉलेज चम्बा पहुंचाया गया। यहां पर रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। एस.पी. अरूल कुमार ने मामले की पुष्टि की है।