Edited By Vijay, Updated: 03 Jan, 2024 08:56 PM
सांसद सुरेश कश्यप ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का सिरमौर दौरा स्थगित होने के मामले में सिरमौर की जनता के साथ भेदभाव करने के आरोप लगाए हैं। बुधवार को पत्रकार वार्ता में उन्होंने सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल को विफल करार दिया।
नाहन (आशु): सांसद सुरेश कश्यप ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का सिरमौर दौरा स्थगित होने के मामले में सिरमौर की जनता के साथ भेदभाव करने के आरोप लगाए हैं। बुधवार को पत्रकार वार्ता में उन्होंने सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल को विफल करार दिया। उन्होंने कहा कि 3 जनवरी को मुख्यमंत्री नाहन दौरे पर आने वाले थे, लेकिन उनका यह दौरा स्थगित हो गया। अब इसके पीछे कारण क्या रहे, यह तो मुख्यमंत्री ही बता सकते हैं। मुख्यमंत्री के दौरे से जिला के लोगों को काफी उम्मीदें थीं। सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में मुख्यमंत्री का एक बार भी अधिकारिक तौर पर सिरमौर का दौरा नहीं हुआ है। आपदा के समय भी मुख्यमंत्री जिला में उस समय पहुंचे, जब आपदा के निशान तक मिट चुके थे। कुछ ही समय पहले वह एक विवाह समारोह में हिस्सा लेने के लिए यहां आए थे। एक वर्ष से यहां की जनता मुख्यमंत्री के जिला प्रवास का इंतजार कर रही है। एक वर्ष में मुख्यमंत्री का जिला प्रवास पर न आना यह दर्शाता है कि सरकार जिला के लोगों के साथ भेदभाव कर रही है। इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग भी मौजूद रहे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here