Edited By Vijay, Updated: 22 Nov, 2023 09:33 PM
मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद एवं कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने जनजातीय क्षेत्र पांगी में 7 विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लिए सांसद निधि से 13 लाख रुपए की धनराशि को स्वीकृति प्रदान की है।
पांगी (ब्यूरो): मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद एवं कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने जनजातीय क्षेत्र पांगी में 7 विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लिए सांसद निधि से 13 लाख रुपए की धनराशि को स्वीकृति प्रदान की है। इसमें ग्राम पंचायत कुमार के परमार में खेल मैदान के निर्माण कार्य के लिए 2.50 लाख रुपए, ग्राम पंचायत पुर्थी के बस स्टैंड में सार्वजनिक शौचालय के लिए 2 लाख रुपए, ग्राम पंचायत करयास के कन्नाऊ में वर्षाशालिका के निर्माण में 2 लाख जबकि ग्राम पंचायत करेल के पुंटो गांव में फोरैस्ट गार्ड हट निर्माण में 2 लाख रुपए की धनराशि खर्च की जाएगी। इसी तरह ग्राम पंचायत साहली के हिलौर गांव में श्मशानघाट के लिए लिंक रोड बनाने में 1.5 लाख रुपए, ग्राम पंचायत फिंडरू में फिन्डपार गांव में अधवारी से गोठियाणी तक सड़क निर्माण में 1.5 लाख और ग्राम पंचायत रेई में भगोट पुल से संपर्क मार्ग निर्माण में 1.5 लाख रुपए की धनराशि व्यय होगी। उन्होंने इन कार्यों को जल्द शुरू करने के निर्देश भी दिए हैं ताकि लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here