गलत तरीके से बी.पी.एल. मुक्त की पंचायत तो होगी सख्त कार्रवाई : डी.सी.

Edited By Vijay, Updated: 20 Jul, 2019 06:26 PM

meeting in drda office dharamshala

गलत तरीके से पंचायतों को बी.पी.एल. मुक्त करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और ऐसी पंचायतों को डी.सी. कार्यालय से विकास के लिए एक भी पैसा जारी नहीं होगा। डी.आर.डी.ए. कार्यालय धर्मशाला के सभागार में बी.डी.ओ. के साथ विभिन्न विकास...

धर्मशाला (जिनेश): गलत तरीके से पंचायतों को बी.पी.एल. मुक्त करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और ऐसी पंचायतों को डी.सी. कार्यालय से विकास के लिए एक भी पैसा जारी नहीं होगा। डी.आर.डी.ए. कार्यालय धर्मशाला के सभागार में बी.डी.ओ. के साथ विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान डी.सी. कांगड़ा राकेश प्रजापति ने यह बात कही।

एस.डी.एम. को दिए जांच के आदेश

उन्होंने कहा कि बी.पी.एल. मुक्त करने का कोई कंसैप्ट नहीं चला है और संबंधित एस.डी.एम. को निर्देश दिए गए हैं कि ऐसी पंचायतों में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी सामने आती है तो बी.पी.एल. मुक्त करने के प्रस्ताव को निरस्त किया जाए। डी.आर.डी.ए. सभागार में लगभग 5 घंटों तक चली समीक्षा बैठक के दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई, जिसमें मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, आर्दश गांव योजना, मोक्ष योजना समेत विभिन्न विकासात्मक कार्यों की समीक्षा की।

मनरेगा भुगतान की प्रतिशतता को बढ़ाएं अधिकारी

इसके अलावा डी.सी. कांगड़ा ने खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि मनरेगा में काम करने वालों के समय पर भुगतान करने की प्रतिशतता को 74 से 78 फीसदी तक पहुंचाना सुनिश्चित करें ताकि कांगड़ा की रैंकिंग में सुधार हो। डी.सी. कांगड़ा ने पंचायतों की ग्राम सभाओं में भी जल संरक्षण ढांचे विकसित करने के लिए सैल्फ तैयार करने के दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि जिला की सभी 748 पंचायतों में जल संरक्षण के ढांचे विकसित करने पर विशेष बल दिया जाएगा ताकि सभी क्षेत्रों में जल संरक्षण तथा वाटर लेवल के स्तर को बेहतर बनाया जा सके।

जल शक्ति अभियान में इन्दौरा ब्लॉक शामिल

उन्होंने कहा कि जल शक्ति अभियान के तहत हिमाचल प्रदेश के 4 जिलों में से कांगड़ा जिला का इन्दौरा ब्लॉक विशेष रूप से जल शक्ति अभियान में सम्मिलित किया गया है। उन्होंने इंदौरा विकास खंड में चल रहे शक्ति अभियान को लेकर संबंधित बी.डी.ओ. को निर्देश दिए कि सभी पंचायतों व चयनित स्कूलों में बनने वाले वाटर हार्वेस्टिंग टैंकों के निर्माण कार्य जल्द शुरू हों।

प्राचीन तालाबों के जीर्णोद्धार पर दिया जाएगा बल

उन्होंने कहा कि प्राचीन तालाबों के जीर्णोद्धार और संवर्द्धन पर बल दिया जाएगा तथा प्रयोग सफल होने पर जिला ग्रामीण स्तर के तालाबों के जीर्णोद्धार के लिए भी कारगर कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि तालाबों के कारण आसपास के क्षेत्र में बेहतर जल स्तर बना रहता है, जिसके चलते ही जल संरक्षण में यह तालाब भविष्य के लिए अहम साबित हो सकेंगे।  बैठक में जिला के सभी खंड विकास अधिकारियों एवं डी.आर.डी.ए. के अधिकारियों ने भाग लिया 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!