Edited By Vijay, Updated: 09 Oct, 2022 12:08 AM
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस टिकटों की पहली सूची पर 11 अक्तूबर को मोहर लग सकती है। जानकारी है कि कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक 11 अक्तूबर को होनी है। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में...
सोनिया गांधी की अध्यक्षता में सीईसी बैठक में होगी टिकटों पर चर्चा
शिमला (भूपिन्द्र): हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस टिकटों की पहली सूची पर 11 अक्तूबर को मोहर लग सकती है। जानकारी है कि कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक 11 अक्तूबर को होनी है। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में होने वाली सीईसी की बैठक में पार्टी टिकटों पर चर्चा होगी। सीईसी की बैठक में कांग्रेस 40 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर सकती है। उधर, दिल्ली में कई टिकट के दलबगार नेता शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह से मिले। प्रदेश कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता पार्टी के टिकट आबंटन की प्रक्रिया से संतुष्ट नहीं हैं। प्रतिभा सिंह व मुकेश अग्निहोत्री ने सोनिया गांधी से मिलने का समय मांगा है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here