मंडी में आत्मरक्षा के लिए बच्चे सीख रहे मार्शल आर्ट, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया हिस्सा

Edited By kirti, Updated: 31 Dec, 2018 04:51 PM

martial arts learning children for self defense

ओम साईं सेवा समिति द्वारा मंडी जिला के डडौर में ईगल स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट के साथ मिलकर लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाएं जा रहे है। जिसमें आसपास के इलाके की लड़कियां तथा ओम साईं सेवा समिति के सदस्य भी मार्शल आर्ट के गुर सीख रहे है। जिससे कि वह आत्म...

सुंदरनगर (नितेश सैनी) : ओम साईं सेवा समिति द्वारा मंडी जिला के डडौर में ईगल स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट के साथ मिलकर लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाएं जा रहे है। जिसमें आसपास के इलाके की लड़कियां तथा ओम साईं सेवा समिति के सदस्य भी मार्शल आर्ट के गुर सीख रहे है। जिससे कि वह आत्म रक्षा कर सकें और आत्मनिर्भर बन सके। यहां पर लड़कियों को मुफ्त में आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे है जिसमें 100 से अधिक लड़कियां भाग ले रही है। ओम साईं सेवा समिति के अध्यक्ष रंजीत सिंह ने बताया की लड़कियों आत्मरक्षा के गुर सीखा कर प्रेरित किया जा रहा है ताकि भविष्य में वे लड़कियां आत्मनिर्भर बन सके।

ईगल स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट के कराटे कोच कृष्ण लाल लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सीखा रहे है। इस मौके पर ओम साईं सेवा समिति के सह सचिव दिव्या भारती, कार्यकारिणी सदस्य भावना चौधरी, साहिल, अंकित, प्रियंका, शालिनी, श्वेता, पूनम, अनामिका, परम देव, अजय कुमार, दिनेश कुमार, ममता, दीक्षा चौहान, सरवन कुमार, बबीता, प्रदीप, श्याम वंशल,निशा,सेल्ज़ा, प्रिया,पूजा,नेहा,अंजू,रेखा,अंजलि,शिल्पा, पुष्प राज, समिति के सचिव सत्य देवी सहित सदस्य दुनीचंद भी मौजूद रहे।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!