Edited By Simpy Khanna, Updated: 14 Oct, 2019 12:35 PM
पांवटा साहिब में चल रहे राज्य स्तरीय शरद महोत्सव की तीसरी व अंतिम सांस्कृतिक संध्या में जिला उपायुक्त आर के परुथी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर राज्यस्तरिय शरद महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया।
पांवटा (प्रेम वर्मा) : पांवटा साहिब में चल रहे राज्य स्तरीय शरद महोत्सव की तीसरी व अंतिम सांस्कृतिक संध्या में जिला उपायुक्त आर के परुथी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर राज्यस्तरिय शरद महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया।
यहां पर पंजाबी गायिका मन्नत नूर ने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया और लोगों को अपने गानों पर झूमने पर मजबूर कर दिया। आपको बता दें इससे पहले स्थानीय कलाकारों ने भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।