चीन सीमा से सटे हाईवे हो रहे चकाचक : राम स्वरूप

Edited By Kuldeep, Updated: 28 Sep, 2020 04:27 PM

mandi china border highway construction

चीन सीमा से सटे एनएच को करीब 60 करोड़ रुपए की लागत से चकाचक किया जा रहा है, जिससे भारत-चीन सीमा पर तैनात भारतीय सेना व आईटीबीपी के जवानों को लाभ मिलेगा और जिला के हजारों लोग भी इससे लाभान्वित होंगे।

मंडी (अनिल): चीन सीमा से सटे एनएच को करीब 60 करोड़ रुपए की लागत से चकाचक किया जा रहा है, जिससे भारत-चीन सीमा पर तैनात भारतीय सेना व आईटीबीपी के जवानों को लाभ मिलेगा और जिला के हजारों लोग भी इससे लाभान्वित होंगे। यह बात मंडी संसदीय क्षेत्र के सांसद राम स्वरूप शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि इन सड़कों का निर्माण होने से भारतीय सैनिकों को आवागमन के साधन में सुविधा रहेगी। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) करीब 56 किलोमीटर मार्ग को चकाचक कर रहा है। जनजातीय जिला किन्नौर में विकट भौगोलिक परिस्थितियों में बीआरओ के मजदूरों ने 56 किलोमीटर नैशनल हाईवे-5 को डबललेन किया है। पोवारी से लेकर पूह तक करीब 60 करोड़ रुपए की लागत से एन.एच.-5 को पक्का और चौड़ा किया गया है। सीमा सड़क संगठन 5 पुलों का निर्माण कर रहा है, जिनमें 3 पुल इसी साल बन जाएंगे, जबकि 2 पुलों का निर्माण अगले साल तक पूरा होगा। 2.20 करोड़ की लागत से एन.एच.-5 पर पांगी के पास 40 मीटर, 1.70 करोड़ से काशंग के पास 30 मीटर, 3.50 करोड़ से किरण खड्ड पर 55 मीटर, 2.30 करोड़ से 50 मीटर और श्यासो के पास 14 करोड़ से 125 मीटर लंबे पुल का निर्माण किया जा रहा है। संगठन इस वर्ष पांगी, काशंग और किरण खड्ड पर पुलों का निर्माण पूरा करेगा, वहीं कानम और श्यासो के पास निर्माणाधीन पुल का कार्य अगले वर्किंग सीजन तक पूरा किया जाएगा। करीब 60 करोड़ रुपए से 56 किलोमीटर एन.एच. को चौड़ा और पक्का किया जा रहा है। चीन सीमा से सटे तमाम सड़क मार्गों को चौड़ा किया जाएगा तथा संभव हुआ तो अन्य मार्गों का भी निर्माण होगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!