मनाली विंटर कार्निवाल: फैशन शो में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में रैंप पर बिखरे जलवे

Edited By Vijay, Updated: 04 Jan, 2024 09:22 PM

manali winter carnival

राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवाल मनाली के तीसरे दिन मनु रंगशाला में महिलाओं ने फैशन शोर के दौरान रैंप पर खूब जलवे विखेरे। लगभग एक घंटे तक चली इस प्रतियोगिता में 6 महिला मंडलों ने अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाए।

मनाली (रमेश): राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवाल मनाली के तीसरे दिन मनु रंगशाला में महिलाओं ने फैशन शोर के दौरान रैंप पर खूब जलवे विखेरे। लगभग एक घंटे तक चली इस प्रतियोगिता में 6 महिला मंडलों ने अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाए। फैशन शो के माध्यम से महिलाओं ने पारंपरिक पट्टू, धाठू, गले में चांदी का चंद्रहार, सोने के गोखडू, बाजूबंद व पाजेब पहनकर अपनी प्राचीन संस्कृति की झलक प्रस्तुत की।
PunjabKesari

महिला मंडल मथियाना ने वशिष्ट फैशन शो प्रतिगोगिता की शुरूआत की। महावीर महिला मंडल चचोगा की सदस्यों ने भी बेहतरीन प्रस्तुति दी। इस दौरान मनु रांगशाल सीटियों और तालियों से गूंज उठी। मथियाना महिला मंडल वशिष्ट, छीयाल महिला मंडल नसोगी, भुवनेश्वरी महिला मंडल जगतसुख, गायत्री महिला मंडल जगतसुख, मां दुर्गा मनाली में प्रस्तुति दी। एसडीएम रमन शर्मा ने बताया कि कार्निवाल को सफल बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। मनु रंगशाला सहित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला और मालरोड में विंटर कार्निवाल की धूम मची हुई है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!