Edited By kirti, Updated: 16 Mar, 2020 12:47 PM
शिलाई क्षेत्र के अंतर्गत दुगाना गांव में इन दिनों तेंदुए के खौफ से लोग सहमे हुए हैं। लोगों का कहना है कि हमने कई बार प्रशासन को तेंदुए को लेकर सूचित करवाया है पर इसके बावजूद भी ना जाने क्यों प्रशासन अनदेखी कर रहा है।
शिलाई(रवि तौमर) : शिलाई क्षेत्र के अंतर्गत दुगाना गांव में इन दिनों तेंदुए के खौफ से लोग सहमे हुए हैं। लोगों का कहना है कि हमने कई बार प्रशासन को तेंदुए को लेकर सूचित करवाया है पर इसके बावजूद भी ना जाने क्यों प्रशासन अनदेखी कर रहा है। लोगों का कहना है कि रविवार की रात तेंदुए ने अपना शिकार एक बकरी व एक कुत्ते को बनाया। जिसके चलते अब गांव के लोग डरे हुए हैं और उनके मन में तेंदुए का खौफ इतना है कि उन्हें कहीं अकेले जाने में डर लगता है। वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि हमने लोगों की शिकायत पर पहले भी इसी एरिया पर तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगवाया था पर उस दौरान तेंदुआ उसके अंदर नहीं फंसा और हम फिर से पिंजरा मंगा कर तेंदुए को पकड़ने की पूरी पूरी कोशिश करेंगे।