तेंदुए ने गाय को बनाया अपना शिकार, लोग डर के साए में जीने को मजबूर

Edited By Ekta, Updated: 19 Apr, 2018 03:32 PM

leopard created cow for hunting

मंडी जिला की बल्ह विधानसभा के सोयरा पंचायत के लोग तेंदुए के डर के साए में जीने को मजबूर है। यहां पर पिछले कई दिनों से तेंदुए की दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक वुधवार देर रात सोयरा पंचायत में तेंदुए ने गऊशाला का दरवाजा तोड़ा और पालतू गाय को झपट...

सुंदरनगर (नितेश सैनी): मंडी जिला की बल्ह विधानसभा के सोयरा पंचायत के लोग तेंदुए के डर के साए में जीने को मजबूर है। यहां पर पिछले कई दिनों से तेंदुए की दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक वुधवार देर रात सोयरा पंचायत में तेंदुए ने गऊशाला का दरवाजा तोड़ा और पालतू गाय को झपट लिया। गाय अपनी जान बचाते हुए गऊशाला से भाग निकली, लेकिन साथ लगते खेत में तेंदुए ने गाय पर हमला कर अपना शिकार बना लिया। जिस की वजह से गाय की मौत हो गई। उसके मालिक के अनुसार गाय की कीमत 35 से 40 हजार बताई जा रही है। 
PunjabKesari

लोगों का कहना है कि वन विभाग से कई बार मांग की गई लेकिन तेंदुए को पिजरा लगा पकड़ा जाएं लेकिन आज तक विभाग द्वारा उसको नहीं पकड़ा गया। गांव के लोगों का कहना कि यहां पर पूरा क्षेत्र जंगल से सटा है। कई बार लोगों ने दोपहर में भी तेंदुए को बच्चों सहित देखा है। उनका कहना है कि हर रोज बच्चे स्कूल आते जाते हैं और बच्चों सहित गांव वासी भी इस दहशत से डरे और सहमे हैं। वहीं गांव की वार्ड सदस्य ओमी देवी, रिशु शर्मा, संजय कुमार, प्रकाश चंद, गोविंद राम, विक्की, रोहित, नरेंदर सहित दिवेंद्र ने वन विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़ा जाए। 
PunjabKesari

गाय मालिक होशियार सिंह ने बताया कि वह रात को गाय को गऊशाला में बांधकर घर चला गया था। वार्ड सदस्य ओमी देवी का कहना है कि स्योरा पंचायत के लोग तेंदुए की दहशत में जीने को मजबूर हैं। वही स्कूली बच्चों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग तेंदुए के डर से गांववासी खेतों में भी काम करने से कतरा रहे हैं। उन्होंने वन विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़ा जाए। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!