घर जा रहे बाइक सवारों पर तेंदुए का हमला, चालक की बाजू टूटी

Edited By kirti, Updated: 11 Jul, 2019 12:00 PM

leopard

उपमंडल के कस्बे बडैहर में दुकान से घर जा रहे 2 बाइक सवार व्यक्तियों पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार प्रवीण कुमार पुत्र स्व. मेहर सिंह गांव कोहटा बडैहर अपनी दुकान बंद कर बाइक से राजीव कुमार पुत्र स्व. रतन चंद के साथ अपने घर...

 

भोरंज : उपमंडल के कस्बे बडैहर में दुकान से घर जा रहे 2 बाइक सवार व्यक्तियों पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार प्रवीण कुमार पुत्र स्व. मेहर सिंह गांव कोहटा बडैहर अपनी दुकान बंद कर बाइक से राजीव कुमार पुत्र स्व. रतन चंद के साथ अपने घर कोहटा जा रहा था कि रास्ते में तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से दोनों बाइनीचे गिर गए और तेंदुए ने उसकी टांग पर दांत गाड़ दिए, जबकि बाइक पर पीछे बैठे राजीव के पैर पर तेंदुए के पंजे से खरोंचे आई हैं। बाइक से गिरने पर चालक प्रवीण की बाजू भी फ्रैक्चर हो गई है।

दोनों व्यक्तियों के शोर मचाने पर मौके पर स्थानीय लोगों के आने व शोर मचाने से तेंदुआ भाग गया। बाद में दोनों घायलों को ग्रामीण उपचार के लिए भोरंज अस्पताल ले गए। पंचायत उपप्रधान धमरोल विपिन कुमार ने बताया कि बीती शाम उक्त व्यक्ति दुकान से घर वापस आ रहे थे कि अचानक तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया, जिससे बाइक चालक प्रवीण कुमार की बाजू भी टूट गई है, जिसे भोरंज अस्पताल ले जया गया था।



 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!