लाखों उपभोक्ताओं को राहत, डिपुओं में अब सस्ते राशन को नहीं करना होगा इंतजार

Edited By Punjab Kesari, Updated: 29 Oct, 2017 11:54 AM

lakh consumers to relife

हिमाचल में डिपुओं में मिलने वाले राशन के लिए प्रदेश के लाखों उपभोक्ताओं को इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अगले 3 माह तक उपभोक्ताओं को डिपुओं में समय पर पूरा राशन मिलेगा। प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के चलते राशन पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।

शिमला: हिमाचल में डिपुओं में मिलने वाले राशन के लिए प्रदेश के लाखों उपभोक्ताओं को इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अगले 3 माह तक उपभोक्ताओं को डिपुओं में समय पर पूरा राशन मिलेगा। प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के चलते राशन पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। नियमित तौर पर उपभोक्ताओं को सस्ते राशन की सप्लाई की जाएगी। इसके लिए हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम ने चीनी, दालों व खाद्य तेल के लिए 3 महीने के टैंडर खोल दिए हैं। इस मामले को अब सरकार को भेजा गया है। विधानसभा चुनाव के लिए लगी आचार संहिता को देखते हुए सरकार ने सप्लाई ऑर्डर जारी करने के लिए चुनाव आयोग से अनुमति लेने का निर्णय लिया है। अगले 2 दिनों में सप्लाई ऑर्डर की अनुमति के लिए मामले को चुनाव आयोग को भेज दिया जाएगा। यहां से अनुमति मिलने के बाद ही अब सप्लाई ऑर्डर जारी होगा। इसके एक सप्ताह में निगम के थोक गोदामों में सस्ता राशन पहुंचना शुरू हो जाएगा।


जनवरी तक वर्तमान दरों में मिलेगा राशन
निर्वाचन आयोग से सस्ते राशन के लिए सप्लाई ऑर्डर जारी करने की अनुमति मिलती है तो नए वर्ष में जनवरी तक प्रदेश के डिपुओं में चीनी की कमी नहीं रहेगी। उपभोक्ताओं को वर्तमान देरों पर ही चीनी दी जाएगी। राज्य नागरिक आपूर्ति निगम ने नवम्बर से जनवरी तक के लिए चीनी का टैंडर खोला है। इसी तरह से डिपुओं में उपभोक्ताओं को बाजार से कम रेट पर 7 तरह की सस्ती दालें उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इसके लिए भी निगम ने 3 माह का टैंडर खोला है। इसी तरह से उपभोक्ताओं को सस्ते रेट पर खाद्य तेल व नमक भी दिया जाएगा। इसके लिए भी निगम ने 3 माह के लिए टैंडर आमंत्रित किया था। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!