भूस्खलन के कारण बंद हुआ कुल्लू-मनाली NH बहाल, पर्यटकों को करना पड़ा मुश्किलों का सामना

Edited By kirti, Updated: 12 Apr, 2019 05:08 PM

kullu manali nh rest closed due to landslide

कुल्लू जिला मुख्यालय से 3 किलोमीटर दूर कुल्लू मनाली वामतट सड़क मार्ग छरूड़ू नाले में भूस्खलन का भारी मलबा सड़क पड़ आने से ढाई घंटे तक बंद रहा है। जिससे सड़क के दोनों तरफ सैकड़ों वाहनों के पहिए थमे रहे। जिसे लोक निर्माण विभाग द्वारा बहाल किया गया है।...

कुल्लू (दिलीप ठाकुर) : कुल्लू जिला मुख्यालय से 3 किलोमीटर दूर कुल्लू मनाली वामतट सड़क मार्ग छरूड़ू नाले में भूस्खलन का भारी मलबा सड़क पड़ आने से ढाई घंटे तक बंद रहा है। जिससे सड़क के दोनों तरफ सैकड़ों वाहनों के पहिए थमे रहे। जिसे लोक निर्माण विभाग द्वारा बहाल किया गया है। बताया जा रहा है कि भूस्खलन के कारण पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों व स्कूल, कॉलेज के छात्राओं के साथ आमजनता को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बीते वर्ष बरसात के दिनों में बाढ़ के कारण छरूड़ू के पास करीब 300 मीटर सड़क बह गई थी जिसके बाद पहाड़ी से भूस्खलन के कारण बार-बार यातायात प्रभावित हो रहा है। उनका कहना है कि प्रशासन को भूस्खलन को रोकने के लिए स्थाई प्रबंध करने की जरूरत है। जगह-जगह पर लैंडस्लाइड की घटना को रोकने के लिए सरकार व प्रशासन को उचित प्रयास करने चाहिए ताकि पर्यटन सीजन में पर्यटकों को दिक्कतों का सामना ना करना पड़े। उन्होंने कहा कि हिमालय के पहाड़ दलदल होने से लैंड स्लाइड की घटनाए बढ़ रही है और इसके लिए उचित प्रबंध करने चाहिए ताकि लोगों का समय बर्बाद ना हो सके।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!