PCC Chief कुलदीप राठौर का BJP पर बड़ा हमला, जानिए क्या दिया बयान

Edited By Vijay, Updated: 01 May, 2019 06:05 PM

kuldeep rathore target on bjp

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने मुख्यमंत्री सहित बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने जहां सीधे-सीधे मुख्यमंत्री को घेरने का प्रयास किया वहीं बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती को भी निशाने पर रखा। साथ ही साथ हिमाचल प्रदेश...

पांवटा साहिब (रोबिन): हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने मुख्यमंत्री सहित बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने जहां सीधे-सीधे मुख्यमंत्री को घेरने का प्रयास किया वहीं बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती को भी निशाने पर रखा। साथ ही साथ हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस की जीत का दावा किया है। दरअसल बुधवार को पांवटा साहिब में जिला सिरमौर कांग्रेस ओ.बी.सी. विभाग का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में पी.सी.सी. चीफ ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सम्मेलन के जरिये उन्होंने शिमला सीट से पार्टी प्रत्याशी कर्नल धनीराम शांडिल को अधिक से अधिक मतों से जिताने की अपील की।

बीजेपी को हिमाचल की चारों सीटों पर परास्त कर सकती है कांग्रेस

इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कांग्रेस की गुटबाजी पर पूछे सवाल पर कहा कि आज पूरी कांग्रेस संगठन के रूप में इकट्ठी है। हमारा पूरा नेतृत्व एक ही मंच पर इकट्ठा है। लोग भी महसूस कर रहे हैं कि कांग्रेस पहले से ज्यादा सशक्त पार्टी होकर उभरी है। आज हमारा यह सामर्थय है कि हम बीजेपी को हिमाचल की चारों सीटों पर परास्त कर सकते हैं।

सत्ती का आक्रोश नहीं सामने दिख रही हार की हताशा

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की एकजुटता से बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर परेशान हैं और सत्ती तो उलटी-सीधी ब्यानबाजी पर उतर आए हैं। यही कारण है कि सतपाल सत्ती प्रदेश में ऐसे पहले व एकमात्र नेता बन गए हैं, जिन पर चुनाव आयोग ने 48 घंटे का बैन लगाया। हैरानी इस बात की है कि मुख्यमंत्री भी सत्ती का समर्थन कर रहे हैं और कह रहे हैं कि सत्ती बेहद आक्रोश में हैं जबकि कांग्रेस को लगता है कि यह आक्रोश नहीं है बल्कि सामने दिख रही हार की हताशा है।

मंडी संसदीय सीट पर एक चक्रव्यूह में फंसे सी.एम.

उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि आज मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंडी संसदीय सीट पर एक चक्रव्यूह में फंस गए हैं। जिस तरह से पंडित सुखराम की पार्टी में वापसी हुई, उससे संगठन मजूबत हुआ है। आश्रय शर्मा वहां से चुनाव लड़ रहे हैं जबकि अनिल शर्मा ने अपने मंत्री पद से इस्तीफा दिया है। लिहाजा मुख्यमंत्री अपने जिला में ही घिर कर रह गए हैं।

बीजेपी ने 2 सीटों पर पहले ही मानी हार, बची 2 सीटों पर होगा बुरा हश्र

उन्होंने कहा कि जब बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक हुई थी तब कहा गया था कि बीजेपी अपने वर्तमान के सांसदों को ही हिमाचल में दोबारा चुनाव मैदान में उतारेगी। क्या कारण रहे कि बाद में शिमला व कांगड़ा से प्रत्याशियों को बदलना पड़ा। इसका सबसे बड़ा कारण यह था कि बीजेपी को इन दोनों ही सीटों पर अपनी हार दिख रही थी। बीजेपी ने दो सीटों पर तो पहले ही हार मान ली, बची दो सीटों पर भी इनका हश्र बुरा होगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!