पुलिस महानिदेशक SR मरडी ने मंडी में की प्रेस कांफ्रेस, जानिए क्या बोले (Video)

Edited By Simpy Khanna, Updated: 13 Sep, 2019 05:06 PM

पुलिस महानिदेशक एस.आर. मरडी ने शुक्रवार को मध्य जोन मंडी की पुलिस लाइन में आयोजित एस.एच.ओ. सम्मेलन में कहा कि मध्य खंड में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। पुलिस बल ने आपराधिक घटनाओं का पता लगाने तथा अपराधों की रोकथाम करने में...

मंडी (पुरुषोत्तम) : पुलिस महानिदेशक एस.आर. मरडी ने शुक्रवार को मध्य जोन मंडी की पुलिस लाइन में आयोजित एस.एच.ओ. सम्मेलन में कहा कि मध्य खंड में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। पुलिस बल ने आपराधिक घटनाओं का पता लगाने तथा अपराधों की रोकथाम करने में सराहनीय भूमिका निभाई है। पुलिस ने सामाजिक परिवर्तन की गतिशीलता को ध्यान में रखते हुए आधुनिक प्रौद्योगिकी एवं कानूनों की जानकारी के साथ बदलते आपराधिक परिवेश में संवेदनशीलता के साथ कार्य किया है।वर्तमान सरकार के कार्यकाल में पुलिस ने आधुनिक तकनीक तकनीक से विभिन्न नई योजनाओं को समाज की अपेक्षाओं के अनुरूप प्रभावी रूप से सफलतापूर्वक लागू किया है। 

उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में मध्य खंड में कानून एवं व्यवस्था अत्यंत संतोषजनक रही है। गत वर्ष में पंजीकृत अधिकतर लोगों को सुलझा लिया गया है जिस कारण आम जनता में पुलिस की कार्यप्रणाली के प्रति संतोष है। इस अवधि के दौरान भांग अफीम की खेती को नष्ट करने के लिए विशेष अभियान चलाए गए। संयुक्त रणनीति विकसित करने व मांग व आपूर्ति को कम करने के लिए पड़ोसी राज्य के अधिकारियों के साथ समन्वय किया जा रहा है। नशाखोरी के विरुद्ध आम जनता विशेषकर युवाओं के बीच जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। प्रत्येक पुलिस थाना स्तर पर नशा निवारण समितियों का गठन किया गया है। इन समितियों को पंचायत स्तर पर विस्तार किया जा रहा है। जल्द ही गांव स्तर पर इसे पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में नशे की समीक्षा पर कमेटी की जबावदेही भी सुनिश्चित की जाएगी। ट्विटर और फेसबुक के माध्यम से मादक पदार्थों की तस्करी एवं दुरुपयोग रोकथाम के लिए कई जानी-मानी हस्तियों ने जागरूकता अभियान में भाग लिया जिससे काफी हद तक हम नशे पर लगाम लगाने में सफल हुए हैं। पुलिस ने अब पुलिस स्कूल कैडेट्स योजना शुरू की है जिसमें बच्चों को सामाजिक बुराईयों को दूर करने, देशभक्ति सिखाने, और आदर्श नागरिक बनने के गुर सिखए जाएंगे। चिन्हित स्कूलों को प्रति स्कूल इस कार्य के लिए पचास हजार रुपए की राशि जारी की गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!