कौल सिंह का पलटवार, बोले-सबूत और फाइलें हैं तो साढ़े 3 साल रुके क्यों रहे मुख्यमंत्री

Edited By Vijay, Updated: 16 Apr, 2021 12:25 AM

kaul singh thakur target on cm jairam

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के दौरान हुए घोटालों के सबूत और फाइलें होने की बात मुख्यमंत्री कर रहे हैं। अगर भ्रष्टाचार से संबंधित सबूत और फाइलें होती तो साढ़े 3 साल में मुख्यमंत्री जयराम...

मंडी (रजनीश): कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के दौरान हुए घोटालों के सबूत और फाइलें होने की बात मुख्यमंत्री कर रहे हैं। अगर भ्रष्टाचार से संबंधित सबूत और फाइलें होती तो साढ़े 3 साल में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर क्या करते रहे। सरकार भी उनकी है, सब कुछ इनके पास है। अगर हिम्मत है तो केस करके दिखाएं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार तो अब दुनिया भर का हो रहा है और भ्रष्टाचार तो मुख्यमंत्री के एक मंत्री भी कर रहे हैं। 175 करोड़ रुपए की पाइपों में 25 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है। ये पाइपें अगले 15 साल तक नहीं लगने वाली हैं।

प्रदेश में जल शक्ति विभाग में सबसे ज्यादा घोटाले आज की तारीख में हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जयराम की लुटिया वही मंत्री डुबोएगा। झूठ बोलना भी जयराम ठाकुर को उसी मंत्री ने सिखाया है और भ्रष्टाचार करना भी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने साढ़े 3 साल में पूर्व सरकार के कार्यकाल के दौरान कौन सा घोटाला निकाला है। पूर्व मंत्री ने कहा कि 5 रुपए का मास्क 16 रुपए में खरीदा, 50 रुपए की सैनिटाइजर की बोतल 150 रुपए में खरीदी गई है। वैंटीलेटर महंगे दामों पर खरीदे गए। उन्होंने इस मामले में स्वास्थ्य विभाग के डायरैक्टर को गिरफ्तार किया और बाद में छोड़ दिया। अब केस को खत्म करने की बात कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अब तो आखिर साल में गई सरकार होती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार तो जाएगी और कांग्रेस पार्टी की सरकार आएगी। इसके बाद भाजपा सरकार के भ्रष्टाचारों को कांग्रेस सरकार उजागर करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। कौल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने द्रंग विधानसभा की जनता को कुछ भी नहीं दिया है। द्रंग में हिमाचल दिवस पर मुख्यमंत्री ने उद्घाटन और शिलान्यास किए हैं। ये भी कार्य मेरी विधायक प्राथमिकता में थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!