Indora : देवर ने अपनी भाभी पर दराट से किया हमला, हालत गंभीर

Edited By Rahul Singh, Updated: 03 Aug, 2024 02:13 PM

kangra brother in law attacks his sister in law with a spade

पुलिस थाना इंदौरा के अंतर्गत देवर ने अपनी भाभी पर दराट से हमला उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया। उसकी नाजुक हालत को देखते हुए परिजन उसे पठानकोट के निजी अस्पताल में ले गए, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं उसके इस कृत्य को देखते हुए परिजनों व...

इंदौरा: पुलिस थाना इंदौरा के अंतर्गत देवर ने अपनी भाभी पर दराट से हमला उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया। उसकी नाजुक हालत को देखते हुए परिजन उसे पठानकोट के निजी अस्पताल में ले गए, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं उसके इस कृत्य को देखते हुए परिजनों व स्थानीय लोगों ने भी आरोपी की खूब धुनाई की व पुलिस को भी सूचित किया।

थाना प्रभारी इंदौरा आशीष ने दी जानकारी

पुलिस थाना प्रभारी इंदौरा आशीष पठानिया ने बताया कि इस बारे सुमन बाला (40) पत्नी हजारा सिंह, निवासी चनौर, तहसील इंदौरा ने आरोप लगाया कि उसका देवर प्रायः उससे व उसके पति से लड़ाई-झगड़ा करता रहता था। शाम को भी वह उनसे झगड़ा करने लगा और अचानक से दराट से उस पर वार कर दिए, जिससे वह घायल हो गई।

यह भी पढ़ें-  Himachal में बादल फटने से तबाही, बह गया पूरा गांव, सिर्फ बचा एक घर, पीड़िता ने कहा- अब मैं किसके साथ रहूं ?

एस.पी. नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नूरपुर की अदालत में पेश किया गया। न्यायालय ने उक्त आरोपी को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!