संजीव शर्मा बने भाजपा संगठनात्मक जिला देहरा के नए अध्यक्ष(Video)

Edited By Kuldeep, Updated: 09 Dec, 2019 04:03 PM

भाजपा संगठनात्मक जिला देहरा का नया अध्यक्ष संजीव शर्मा को चुना गया है।

ज्वालामुखी, (पंकज शर्मा): भाजपा संगठनात्मक जिला देहरा का नया अध्यक्ष संजीव शर्मा को चुना गया है। रविवार को आईपीएच देहरा के विश्राम गृह देहरा में जिलाध्यक्ष के चुनाव के लिए बुलाई गई बैठक में जसवां परागपुर विधान क्षेत्र की मोईन पंचायत के पूर्व प्रधान एवम भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संजीव कुमार शर्मा को सर्वसम्मति से देहरा जिला भाजपा का अध्यक्ष चुना गया। चुनाव प्रभारी डल्हौजी से विनोद महाजन ने नए जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा की।

उपस्थित सभी नेताओं की सहमति जताई गई

उद्योग और तकनीकी शिक्षा मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर, ज्वालामुखी के विधायक और योजना आयोग के उपाध्यक्ष रमेश धवाला, देहरा के पूर्व विधायक रविन्द्र सिंह रवि उपस्थित रहे। चुनाव प्रभारी विनोद महाजन ने बताया कि सभी उपस्थित नेताओं ने आपसी विचार-विमर्श के बाद संजीव शर्मा के नाम पर सहमति जताई। नवनियुक्त अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि वह पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करेंगे एवं अगले विधानसभा चुनावों में जिला देहरा की तीनों सीटें भाजपा की झोली में डालने का उनका प्रयास रहेगा।

ये रहे उपस्थित

 बैठक के दौरान जिला देहरा की तीनों विधानसभा क्षेत्रों से नरेश चौहान, चमन पुंडीर, शेर सिंह डोगरा और महिला विंग से नीलम ठाकुर को डेलीगेट बनाया गया। इस अवसर संगठन मंत्री हमीरपुर संसदीय क्षेत्र राम प्रकाश पटियाल, जिला प्रभारी विजय पाल सुहारू, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश चौहान, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य चिरंजी लाल, जसवां परागपुर मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा, ज्वालामुखी मंडलाध्यक्ष मान सिंह राणा, देहरा मंडलाध्यक्ष निर्मल सिंह, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष अचल पठानियां, भाजयुमो जिला देहरा अध्यक्ष नितिन ठाकुर सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!