जिया गांव का जवान पंचतत्व में विलीन

Edited By Rajneesh Himalian, Updated: 11 May, 2021 05:01 PM

jiya village soldier merges in panchatattva

जिला के जिया गांव का जवान सुमित कुमार काफी समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहा था।

भुंतर (सोनू): कुल्लू जिला के जिया गांव का जवान सुमित कुमार ने सोमवार को आर्मी अस्पताल चंडीगढ़ में आखिरी सांस ली। वह काफी समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहा था। मंगलवार को आर्मी जवान का अंतिम संस्कार सैनिक स मान के साथ पैतृक गांव जिया के संगम स्थल में किया गया। 30 वर्षीय सुमित की शादी को लगभग 5 वर्ष हुए थे। सुमित अपनी पत्नी व 4 वर्षीय बच्चे आयुष को छोड़कर हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह गए। कुछ दिन पहले ही अपने परिजनों और खास मित्रों को मिलने के लिए उन्होंने चंडीगढ़ अस्पताल बुलाया था, लेकिन कोरोना काल में नियमों के अनुसार उनकी पत्नी व माता ही उनसे मिल पाई थी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!