एसएसबी के एएसआई को गोली मार जवान ने किया सुसाइड

Edited By prashant sharma, Updated: 08 Jul, 2020 05:52 PM

jawan shoots the ssb s asi

सीमा सशस्त्र बल में कार्यरत दो जवानों के मध्य विवाद हो गया। इसके बाद एक ने अपने साथी एएसआई को गोली मार दी और फिर खुद को गोली से उड़ाकर आत्महत्या कर ली।

धर्मशाला : सीमा सशस्त्र बल में कार्यरत दो जवानों के मध्य विवाद हो गया। इसके बाद एक ने अपने साथी एएसआई को गोली मार दी और फिर खुद को गोली से उड़ाकर आत्महत्या कर ली। घटना दक्षिण कश्मीर के कुलगाम की है और मारा गया एएसआई हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले का रहने वाला है। फिलहाल, परिजनों को मामले की सूचना दी गई है और इलाके में गम का माहौल है। 

जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के पालमपुर के जवान संदीप कुमार की श्रीनगर में मौत हो गई। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में सोमवार रात सीमा सशस्त्र बल के दो जवान हेमंत कुमार और संदीप कुमार के बीच आपसी कहासुनी के बाद झड़प हो गई। इस दौरान चली गोली में दोनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है एसएसबी प्रशासन ने भी इस मामले की जांच बैठा दी है। संदीप कुमार के पिता पुलिस से रिटायर हैं। संदीप के एक दस साल का तो दूसरा चार साल का बेटा है। बुधवार रात तक पैतृक गांव पहुंचने की उम्मीद है। 

घटना सोमवार रात करीब दस बजे हुई। कुलगाम कोर्ट परिसर में एसएसबी की 49वीं वाहिनी की कंपनी में कांस्टेबल हेमंत कुमार की जिला कांगड़ा के पालमपुर हलके के गांव हंगलोह निवासी एएसआइ संदीप कुमार की ड्यूटी के दौरान बहस हो गई। दोनों में ड्यूटी को लेकर कोई विवाद हुआ और देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इससे पहले कि वहां मौजूद अन्य जवान कुछ करते, कांस्टेबल हेमंत कुमार ने गुस्से में सरकारी इनसास राइफल से एएसआई को गोली मार दी। बाद में हेमंत कुमार ने भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया। कांगड़ा जिला प्रशासन ने मौत की पुष्टि की है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!