कर्ज को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष ने फोड़ा एकदूसरे पर ठीकरा, सदन के अंदर हुई तीखी नोकझोंक

Edited By kirti, Updated: 31 Aug, 2019 03:00 PM

jairam thakur

हिमाचल की सतारूढ़ भाजपा सरकार ने अपने वर्तमान कार्यकाल में 2711 करोड़ का ऋण लिया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को विधानसभा में विधायक रमेश चंद धवाला, राजेंद्र राणा और जगत सिंह नेगी के संयुक्त सवाल के लिए जवाब में यह जानकारी दी। ऋण के मुद्दे पर...

शिमला(योगराज) : हिमाचल की सतारूढ़ भाजपा सरकार ने अपने वर्तमान कार्यकाल में 2711 करोड़ का ऋण लिया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को विधानसभा में विधायक रमेश चंद धवाला, राजेंद्र राणा और जगत सिंह नेगी के संयुक्त सवाल के लिए जवाब में यह जानकारी दी। ऋण के मुद्दे पर मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के बीच तीखी-नोक झोंक भी हुई। मुख्यमंत्री ने बताया कि कांग्रेस की सरकारों ने ऐसे हालात बना दिए कि विकास कार्यों के लिए ऋण लेना आवश्यक हो गया है।

उन्होंने कहा कि पूर्व की कांग्रेस शासित वीरभद्र सिंह सरकार ने साल 2013 से 2017 के अपने पांच साल के कार्यकाल में 18 हजार 784 करोड़ का ऋण लिया था। लेकिन भाजपा की सरकार ने अपने पौने दो साल के कार्यकाल में अब तक दो हजार 711 करोड़ ऋण ही लिया है, जो कि कांग्रेस शासन की तुलना में बहुत कम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि साल 2018 में राज्य सरकार ने 1754 करोड़ और साल 2019 में अब तक 957 करोड़ का ऋण लिया है। इस तरह यह आंकड़ा दो हजार 711 करोड़ का बनता है।जयराम ठाकुर ने यह भी कहा कि कांग्रेस शासन में लिए गए ऋण के ब्याज को उनकी सरकार वापिस भी कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!